• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp यूजर्स Instagram प्रोफाइल को अपने अकाउंट से कर पाएंगे लिंक! जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp यूजर्स Instagram प्रोफाइल को अपने अकाउंट से कर पाएंगे लिंक! जानें कैसे करेगा काम

Meta कथित तौर पर WhatsApp के iOS ऐप के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है।

WhatsApp यूजर्स Instagram प्रोफाइल को अपने अकाउंट से कर पाएंगे लिंक! जानें कैसे करेगा काम

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp अपने iOS ऐप के लिए नए फीचर पर काम कर रहा है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp अपने iOS ऐप के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है।
  • यह फीचर iOS वर्जन 25.7.10.70 के लिए WhatsApp बीटा में नजर आया था।
  • यह फीचर Instagram प्रोफाइल को अपने WhatsApp अकाउंट से लिंक करने देगा।
विज्ञापन
Meta कथित तौर पर WhatsApp के iOS ऐप के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। नया फीचर यूजर्स को अपने Instagram प्रोफाइल को अपने WhatsApp अकाउंट से लिंक करने की सुविधा देगा। WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा देखा गया यह फीचर वर्तमान में बीटा टेस्टिंग में है और लिमिटेड टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। आइए वॉट्सऐप के आगामी फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर iOS वर्जन 25.7.10.70 के लिए WhatsApp बीटा में नजर आया था। फीचर आने के बाद यूजर्स के पास अपने WhatsApp प्रोफाइल पर अपने Instagram प्रोफाइल लिंक डिस्प्ले करने का ऑप्शन होगा। इसके अलावा लिंक यूजर्स की प्रोफाइल फोटो और नाम के नीचे नजर आने की उम्मीद है, जो उन लोगों के लिए विजिबिलिटी बढ़ाएगा जो Meta के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट को कनेक्ट करना चाहते हैं। कथित तौर पर यूजर्स को यह कंट्रोल करने की सुविधा भी दी जाएगी कि उनके लिंक किए गए Instagram प्रोफाइल को कौन देख सकता है। 

WhatsApp कई प्रकार के प्राइवेसी सेटिंग दे रहा है, जिसमें एवरीवन, माय कॉन्टैक्ट, माय कॉन्टैक्ट एक्सेप्ट और नो बडी शामिल हैं। इससे यह साफ होता है कि यूजर्स अपनी प्रोफाइल विजिबिलिटी और प्राइवेसी पर पूरी तरह से कंट्रोल बनाए रखें। यह फीचर पूरी तरह से ऑप्शनल रहेगा, जिससे यूजर्स यह तय कर पाएंगे कि वे अपना इंस्टाग्राम अकाउंट लिंक करना चाहते हैं या नहीं।

वर्तमान में Instagram ही इकलौता ऐसा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म है जो इस फीचर को सपोर्ट करता है। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि WhatsApp भविष्य में Meta के स्वामित्व वाले अन्य प्लैटफॉर्म जैसे कि Facebook और Threads का भी सपोर्ट कर सकता है। इस प्रकार के बदलाव से Meta की सोशल नेटवर्किंग और मैसेजिंग सर्विस के बीच इंटीग्रेशन और भी ज्यादा आसान हो सकता है।

आपको बता दें कि फिलहाल इस फीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है, लेकिन कथित तौर पर सिर्फ Apple के टेस्टफ्लाइट बीटा प्रोग्राम में एनरोल यूजर्स ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। WABetaInfo का सुझाव है कि इस फंक्शन पर अभी भी काम चल रहा है और आगामी सप्ताह में इसे बीटा टेस्टर के बड़े ग्रुप के लिए रोल आउट किया जा सकता है। इससे पहले वॉट्सऐप iOS के लिए इसी प्रकार का फीचर टेस्टिंग में देखा गया था, लेकिन वह सिर्फ प्रीव्यू मोड में उपलब्ध था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  4. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  5. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  6. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  7. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  9. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  10. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »