• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • बच्चों का WhatsApp अब माता पिता के कंट्रोल में? नया फीचर बदल सकता है सब कुछ

बच्चों का WhatsApp अब माता-पिता के कंट्रोल में? नया फीचर बदल सकता है सब कुछ

WhatsApp बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए नया पैरेंटल कंट्रोल फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसमें अकाउंट लिंक होंगे लेकिन चैट प्राइवेट रहेगी।

बच्चों का WhatsApp अब माता-पिता के कंट्रोल में? नया फीचर बदल सकता है सब कुछ

Photo Credit: Pixabay

ख़ास बातें
  • WhatsApp बच्चों के लिए सेकेंडरी अकाउंट सिस्टम टेस्ट कर रहा है
  • पैरेंट सेटिंग्स कंट्रोल करेंगे, चैट कंटेंट रहेगा प्राइवेट
  • अनजान कॉन्टैक्ट्स से मैसेज और कॉल पर लगेगी रोक
विज्ञापन

WhatsApp बच्चों और युवाओं की ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर एक नया रास्ता तलाश रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कम उम्र के यूजर्स की एक्टिविटी को लेकर दुनियाभर में चिंता बनी हुई है और कई देशों में सख्त नियमों या बैन तक की बातें हो चुकी हैं। इसी बीच WhatsApp अब पैरेंटल कंट्रोल फीचर पर काम कर रहा है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के अकाउंट पर कुछ हद तक नजर रख सकेंगे, वो भी प्राइवेसी से समझौता किए बिना।

इस फीचर की जानकारी सबसे पहले WABetaInfo ने शेयर की। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एक ऐसा सिस्टम टेस्ट कर रहा है जिसमें बच्चे का अकाउंट पैरेंट या गार्जियन के अकाउंट से लिंक होगा। खास बात यह है कि इसमें मैसेज या कॉल का कंटेंट पैरेंट को दिखाई नहीं देगा। यानी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पूरी तरह बरकरार रहेगा।

रिपोर्ट बताती है कि WhatsApp सेकेंडरी अकाउंट का कॉन्सेप्ट ला सकता है। यह अकाउंट खास तौर पर कम उम्र के यूजर्स के लिए होगा और इसमें कुछ फीचर्स लिमिटेड रहेंगे। पैरेंट अकाउंट इस सेकेंडरी अकाउंट से लिंक रहेगा और कुछ प्राइवेसी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकेगा। हालांकि, चैट्स और कॉल्स की डिटेल्स पूरी तरह प्राइवेट रहेंगी।

आगे कहा गया है कि पैरेंट यह तय कर पाएंगे कि बच्चे को कौन मैसेज या कॉल कर सकता है। डिफॉल्ट तौर पर यह अकाउंट सिर्फ कॉन्टैक्ट्स से ही बातचीत की अनुमति देगा, जिससे अनजान लोगों से संपर्क का रिस्क कम होगा। अभी WhatsApp में यह ऑप्शन नहीं है कि यूजर सिर्फ कॉन्टैक्ट्स से मैसेज या कॉल रिसीव करे, लेकिन नए फीचर के साथ यह गैप भरा जा सकता है।

इसके अलावा, पैरेंट अकाउंट को कुछ जनरल एक्टिविटी अपडेट्स भी मिल सकते हैं, जैसे सेटिंग्स में बदलाव या अकाउंट से जुड़ी जानकारी। हालांकि, WhatsApp साफ कर चुका है कि मैसेज कंटेंट इसमें शामिल नहीं होगा।

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और यह साफ नहीं है कि इसे सभी यूजर्स के लिए कब रोलआउट किया जाएगा। लेकिन जिस तरह दुनियाभर में बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर दबाव बढ़ रहा है, उससे माना जा रहा है कि WhatsApp इसे जल्द ही स्टेबल वर्जन में ला सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, parental control, kids safety, social media, Meta
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »