• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Samsung की Galaxy Watch 8, Watch 8 Classic के लिए भारत में शुरू हुए प्री ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स

Samsung की Galaxy Watch 8, Watch 8 Classic के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स

कंपनी की Galaxy Watch 8 को 40mm और 44mm वेरिएंट्स में पेश किया गया है। सैमसंग की Watch 8 Classic सिर्फ 46mm के वेरिएंट में है

Samsung की Galaxy Watch 8, Watch 8 Classic के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स

इन स्मार्टवॉचेज के लिए प्री-ऑर्डर कंपनी की वेबसाइट पर दिए जा सकते हैं

ख़ास बातें
  • सैमसंग की Galaxy Watch 8 में 40 mm और 44 mm के साइज के दो विकल्प हैं
  • इनकी बुकिंग कराने पर 12,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल सकते है
  • इन स्मार्टवॉचेज के लिए प्री-ऑर्डर कंपनी की वेबसाइट पर दिए जा सकते हैं
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने इस महीने की शुरुआत में Galaxy Watch 8 और Galaxy Watch 8 Classic को लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज भी पेश की थी। Galaxy Watch 8 में 40 mm और 44 mm के साइज के दो विकल्प हैं। इस स्मार्टवॉच का Classic वेरिएंट 46 mm में उपलब्ध है। भारत में इन स्मार्टवॉचेज के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। 

Samsung Galaxy Watch 8 सीरीज का प्राइस, ऑफर्स

कंपनी की Galaxy Watch 40 mm के Bluetooth ऑप्शन का प्राइस 32,999 रुपये और LTE वेरिएंट का 36,999 रुपये का है। इस स्मार्टवॉच के 44  mm के Bluetooth और LTE वर्जन के प्राइसेज क्रमशः 35,999 रुपये और 39,999 रुपये के हैं। सैमसंग की Galaxy Watch 8 Classic के ब्लूटूथ ऑप्शन वाले मॉडल का प्राइस 46,999 रुपये और LTE वेरिएंट का 50,999 रुपये का है। इन स्मार्टवॉचेज को 24 जलाई तक प्री-बुक करने वाले कस्टमर्स को 12,000 रुपये तक के कैशबैक बेनेफिट या अपग्रेड बोनस मिल सकते हैं। इनमें से एक स्मार्टवॉच को Galaxy S या Galaxy Z सीरीज के स्मार्टफोन के साथ खरीदने पर 15,000 रुपये तक के ऑफर्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प है। Galaxy Watch 8 को सिल्वर और ग्रेफाइट और Galaxy Watch 8 Classic को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इन स्मार्टवॉचेज के लिए प्री-ऑर्डर सैमसंग की वेबसाइट पर दिए जा सकते हैं। 

Samsung Galaxy Watch 8, Watch 8 Classic के फीचर्स

कंपनी की Galaxy Watch 8 को 40mm और 44mm वेरिएंट्स में पेश किया गया है। सैमसंग की Watch 8 Classic सिर्फ 46mm के वेरिएंट में है। Galaxy Watch 8 में Super AMOLED डिस्प्ले Sapphire Crystal प्रोटेक्शन के साथ है। इस स्मार्टवॉच में 2 GB का RAM और 32 GB की स्टोरेज मिलती है। 

सैमसंग की Galaxy Watch 8 Classic में 1.34-इंच (438 x 438 पिक्सल) Super AMOLED डिस्प्ले Sapphire Crystal प्रोटेक्शन के साथ है। यह स्टेनलेस स्टील बेजेल के साथ है। Watch 8 Classic में 2 GB का RAM और 64 GB की स्टोरेज है। इस स्मार्टवॉच में 445 mAh की बैटरी दी गई है। इसका भार लगभग 63.5g का है। इन दोनों स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »