आने वाले समय में सेल्फ-पावर्ड वियरेबल डिवाइस आपको देखने को मिल सकते हैं जो स्किन की गर्मी से ही चार्ज होते रहेंगे।
Photo Credit: Pixabay
निकट भविष्य में ऐसे स्मार्टवॉच, वियरेबल लॉन्च हो सकते हैं जो थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर से चलेंगे। (प्रतीकात्मक फोटो)
शोधकर्ता जल्द ही ऐसे स्मार्ट डिवाइसेज बनाने वाले हैं जो बिना बैटरी के चलेंगे। जी हां, यानी आने वाले दिनों में हमें ऐसे स्मार्टवॉच, या अन्य वियरेबल देखने को मिल सकते हैं जिनमें बैटरी की जरूरत ही नहीं होगी। ये इंसान के शरीर की गर्मी से ही चला करेंगे। यह शोध सिओल नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता कर रहे हैं। कहा गया है कि रिसरचर्स ने ऐसे पावर सोर्स का आविष्कार कर लिया है जो पूरी तरह से फ्लैट हैं, और शरीर पर पहने जा सकते हैं। ये गर्मी से बिजली पैदा कर सकते हैं।
निकट भविष्य में ऐसे स्मार्टवॉच, वियरेबल लॉन्च हो सकते हैं जो थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर से चलेंगे। ये ऐसे डिवाइस होंगे किसी गर्म सतह से हीट को कैप्चर करके उसे बिजली जैसी ऊर्जा में तब्दील कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने कहा है कि इनमें ऐसी क्षमता है कि इंसान के शरीर की गर्मी को इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी पहने जाने पर ये लगातार बॉडी हीट से संचालित हो सकते हैं। इसमें एक पेंच यह था कि ये बहुत ही ज्यादा पतले हैं जैसे कि पेपर होता है, और हीट इनमें से पार होकर वातावरण में भी बर्बाद हो सकती है। अब इसका समाधान ढूंढ लिया गया है।
इंजीनियर्स ने थ्री डायमेंशनल पिलर स्ट्रक्चर बना लिए हैं जो कि थोड़े भारी थे। फिर रिसर्च टीम ने इसका भी समाधान खोजा और इन्हें पूरी तरह से फ्लैट बनाया। Science Advances (via)में इसका जिक्र किया गया है। इन्हें सूडोट्रांसवर्स थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर कहा गया है जो थर्मल एनर्जी को री-डायरेक्ट कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने एक सिलिकॉन बेस का इस्तेमाल किया है जो हीट को बाहर निकलने से रोकता है।
इनमें कॉपर के नैनोपार्टिकल लगाए गए हैं जो बॉडी हीट को साइड से बहने में मदद करते हैं। इसकी वजह से इन्हें फ्लैट सतह पर गर्म और ठंडे जोन बनाने में मदद मिलती है। इससे हीट और इलेक्ट्रिक करंट सही कोण पर प्रवाहित होते हैं। पूरा डिवाइस एक साधारण इंक बेस्ड प्रिंटिंग प्रोसेस की मदद से फेब्रिकेट होता है। जिसके कारण यह काफी लचीला भी रहता है। इन्हें अलग-अलग साइज और शेप में स्थापित किया जा सकता है। यानी किसी वियरेबल में ये आसानी से फिट किए जा सकते हैं। यानी आने वाले समय में सेल्फ-पावर्ड वियरेबल डिवाइस आपको देखने को मिल सकते हैं जो स्किन की गर्मी से ही चार्ज होते रहेंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान