Usb Type C

Usb Type C - ख़बरें

  • बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
    AOC ने चीन में नया 16T40D पोर्टेबल OLED मॉनिटर लॉन्च किया है। इसमें 16 इंच की WUXGA OLED स्क्रीन दी गई है, जो 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। मॉनिटर का वजन करीब 510 ग्राम और मोटाई 8mm है। इसमें 95 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और 1,00,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए दो USB Type-C और Micro HDMI 1.4 पोर्ट दिए गए हैं। चीन में इसकी कीमत 1,549 युआन रखी गई है।
  • 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
    अगर आपका बजट ₹500 से कम है और आप Wired Earphones खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। इस लिस्ट में boAt Bassheads 100, JBL C50HI, Portronics Conch Theta C, Philips TAE2146 और Skullcandy Jib शामिल हैं। इनमें 3.5mm जैक और USB Type-C दोनों तरह के ऑप्शन मिलते हैं। कुछ मॉडल में 10mm तक के ड्राइवर, इनलाइन माइक्रोफोन और Noise Cancellation जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं Type-C मॉडल उन फोन के लिए काम आ सकते हैं जिनमें 3.5mm हेडफोन जैक नहीं है। यहां इन सभी वायर्ड ईयरफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स बताए गए हैं।
  • चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
    Portronics ने भारतीय बाजार में Tornado Plus Wireless High-Speed Air Duster पेश किया है। कंपनी के अनुसार, इसमें 160W ब्रशलेस मोटर दी गई है, जो 130,000 RPM तक की एयर स्पीड प्रदान करती है। डिवाइस में तीन एडजस्टेबल स्पीड मोड, ड्यूल 3000mAh बैटरी, USB Type-C फास्ट चार्जिंग और कई इंटरचेंजेबल नोजल अटैचमेंट्स मिलते हैं। इसका इस्तेमाल लैपटॉप, कीबोर्ड, CPU, कैमरा, गेमिंग कंसोल और कार इंटीरियर की सफाई के लिए किया जा सकता है। Tornado Plus की लॉन्च कीमत 2,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी MRP 3,999 रुपये है।
  • लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
    Portronics ने भारत में Mport Space नाम का नया 8 इन 1 USB Type C हब लॉन्च किया है। इसमें इन बिल्ट M.2 SSD स्लॉट दिया गया है, जो NVMe और SATA SSD को सपोर्ट करता है। हब में 4K 30Hz HDMI आउटपुट, USB 3.0, SD और microSD कार्ड रीडर, Type C डेटा पोर्ट और 100W Power Delivery पास थ्रू चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कंपनी के मुताबिक यह सिंगल Type C कनेक्शन के जरिए स्टोरेज, चार्जिंग और डिस्प्ले का समाधान देता है। इसकी कीमत 2,799 रुपये रखी गई है और 12 महीने की वारंटी मिलती है।
  • 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!
    BenQ ने भारत में अपनी नई GW90TC सीरीज के मॉनिटर्स लॉन्च किए हैं, जिनमें GW2490TC, GW2790TC, GW2490C और GW2790C मॉडल शामिल हैं। इन मॉनिटर्स में Full HD IPS पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5ms रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। USB Type C कनेक्टिविटी के साथ 20W तक पावर डिलीवरी सपोर्ट मिलता है, जिससे सिंगल केबल सेटअप संभव है। कंपनी के मुताबिक Eye Care टेक्नोलॉजी और एर्गोनोमिक एडजस्टमेंट फीचर्स लंबे समय तक यूज के दौरान सुविधा देने के लिए जोड़े गए हैं। कीमत 9,589 रुपये से शुरू होकर 14,990 रुपये तक जाती है।
  • केबल के जंजाल से छुटकारा! Portronics का नया छोटू बॉक्स एक साथ चार्ज करेगा 4 डिवाइस, जानें कीमत
    Portronics ने भारत में Adapto 100D नाम से नया 100W डेस्कटॉप चार्जर लॉन्च किया है। यह चार्जर मॉडर्न वर्कस्पेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और एक ही यूनिट से कई डिवाइसेज को चार्ज करने की सुविधा देता है। Adapto 100D में तीन Type-C PD और दो USB-A पोर्ट दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें स्मार्ट LCD डिस्प्ले, GaN टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंट पावर मैनेजमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है।
  • Xiaomi का 22.5W एडेप्टर, USB Type-C केबल मात्र Rs 569 में! जानें Amazon ऑफर
    Amazon पर Xiaomi Mi 22.5W Adapter और USB Type-C केबल के लिए बंडल डील सिर्फ 599 रुपये में दी जा रही है। ICICI Amazon Card अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो कार्ड होल्डर्स के लिए 30 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी है। ऑफर के बाद डील की प्रभावी कीमत 569 रुपये हो जाती है। Mi 22.5W Adapter एक यूनिवर्सल एडेप्टर है। डील में 1100 cm लम्बाई की Type-C केबल मिलती है।
  • 10 में से 9 लोगों ने माना- 'स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए हो एक ही चार्जर'
    सर्वे में सामने आया है कि 10 में से 9 लोग इस बात के पक्ष में हैं कि स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए एक जैसा चार्जर उपलब्ध होना चाहिए। वहीं, 10 में से 7 लोगों का कहना है अलग-अलग डिवाइसेस के लिए अलग-अलग चार्जर बनाकर कंपनियां ज्यादा एक्सेसरी बेचने की कोशिश कर रही हैं। 
  • iPhone 15 Pro सीरीज में होगी 8GB रैम, A17 Bionic चिप, USB Type C पोर्ट!
    रिसर्च फर्म ने दावा किया है कि iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में एप्प्ल का अगली जेनरेशन का A17 Bionic चिपसेट देखने को मिलेगा।
  • Xiaomi 20W USB Type-C चार्जर और Mi Power Bank 3 Pikachu Edition लॉन्च, जानें खूबियां
    Xiaomi 20W USB Type C charger की सेल चीन में आज से शुरू हो गई है। वहीं, दूसरी ओर Mi Power Bank 3 Pikachu Edition की सेल चीनी मार्केट में 5 नवंबर गुरुवार से शुरू होगी।
  • ओपिनियन
    हर बजट स्मार्टफोन में होने चाहिए ये पांच फ्लैगशिप फीचर
    बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में चल रही रेस ने कंपनियों को एडवांस फीचर वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने पर मजबूर भी कर दिया है। यहां जानें वो 5 जरूरी फीचर जिन्हें निर्माताओं को सभी बजट स्मार्टफोन में देना चाहिए।

Usb Type C - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »