बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च

AOC ने नया 16T40D पोर्टेबल OLED मॉनिटर लॉन्च किया है। इसमें 16 इंच की WUXGA स्क्रीन, 60Hz रिफ्रेश रेट और USB Type-C कनेक्टिविटी मिलती है।

बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च

Photo Credit: AOC

AOC 16T40D पोर्टेबल OLED मॉनिटर में 16 इंच की स्क्रीन और हल्का डिजाइन मिलता है

ख़ास बातें
  • AOC 16T40D में 16 इंच की WUXGA OLED स्क्रीन दी गई है
  • मॉनिटर का वजन 510 ग्राम और मोटाई सिर्फ 8mm है
  • - चीन में इसकी कीमत 1,549 युआन रखी गई है
विज्ञापन

AOC ने चीन में नया पोर्टेबल OLED मॉनिटर 16T40D लॉन्च किया है। इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें लैपटॉप के साथ काम करने के लिए एक अतिरिक्त स्क्रीन की जरूरत होती है। इसमें 16 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो WUXGA रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। मॉनिटर में एल्युमिनियम अलॉय बॉडी मिलती है और इसका वजन सिर्फ 510 ग्राम है। इसकी मोटाई 8mm है, जिससे इसे लैपटॉप बैग में आसानी से रखा जा सकता है। कंपनी ने इसमें दो USB Type-C पोर्ट और Micro HDMI 1.4 कनेक्टिविटी भी दी है।

AOC 16T40D में 16 इंच का OLED पैनल दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है और यह 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इस स्क्रीन पर यूजर्स को डॉक्यूमेंट पढ़ने, वेब ब्राउजिंग और ऑफिस के काम के लिए ज्यादा वर्टिकल स्पेस मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसका स्टैटिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1,00,000:1 है। OLED पैनल होने की वजह से इसमें गहरे ब्लैक और बेहतर कॉन्ट्रास्ट मिलता है।

कलर की बात करें तो इसमें 8-bit पैनल दिया गया है, जो 95 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवर करता है। वहीं, sRGB स्टैंडर्ड पर इसका औसत Delta E 2 से कम है। डिस्प्ले की सामान्य ब्राइटनेस 300 निट्स है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 1ms ग्रे-टू-ग्रे रिस्पॉन्स टाइम मिलता है। कंपनी ने इसमें गेमिंग के लिए कुछ पिक्चर मोड और ऑन-स्क्रीन क्रॉसहेयर जैसे फीचर्स भी दिए हैं। हालांकि, 60Hz रिफ्रेश रेट के कारण यह मॉनिटर प्रोफेशनल गेमिंग के बजाय सामान्य गेमिंग और वीडियो देखने के लिए ज्यादा सही है।

मॉनिटर की बॉडी सिल्वर-ग्रे कलर की एल्युमिनियम अलॉय से बनी है। इसका वजन करीब 510 ग्राम और मोटाई 8mm है। इसके साथ मैग्नेटिक प्रोटेक्टिव कवर मिलता है, जिसे फोल्ड करके स्टैंड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें स्क्रीन को वर्टिकल यानी पोर्ट्रेट मोड में इस्तेमाल करने का ऑप्शन भी मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए AOC 16T40D में दो फुल-फीचर USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। कंपैटिबल लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफोन से इसे एक ही USB Type-C केबल के जरिए कनेक्ट करके वीडियो और पावर दोनों मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें Micro HDMI 1.4 पोर्ट, ऑडियो आउटपुट जैक और इन-बिल्ट स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। आंखों की सुविधा के लिए इसमें DC Dimming और चार लो ब्लू-लाइट मोड मिलते हैं।

कीमत की बात करें तो AOC 16T40D को चीन में 1,549 युआन यानी करीब 21,800 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसे दूसरे देशों में लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। भारत में भी इसकी कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं हुआ है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  2. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  4. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  5. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  6. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  7. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  8. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  9. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »