Xiaomi का 22.5W एडेप्टर, USB Type-C केबल मात्र Rs 569 में! जानें Amazon ऑफर

डील में 1100 cm लम्बाई की Type-C केबल मिलती है।

Xiaomi का 22.5W एडेप्टर, USB Type-C केबल मात्र Rs 569 में! जानें Amazon ऑफर

Photo Credit: Amazon

Amazon पर Xiaomi Mi 22.5W Adapter और USB Type-C केबल के लिए बंडल डील मिल रही है।

ख़ास बातें
  • दोनों एक्सेसरी आप सिर्फ 599 रुपये में खरीद सकते हैं
  • ICICI Amazon Card पर 30 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक
  • Mi 22.5W Adapter एक यूनिवर्सल एडेप्टर है
विज्ञापन
Xiaomi ने यूजर्स के लिए एक कमाल की एक्सेसरी डील ऑफर की है। Xiaomi Mi 22.5W Adapter और USB Type-C केबल के लिए कंपनी ने बंडल ऑफर निकाला है। आमतौर पर ये दोनों एक्सेसरी 700 रुपये की कीमत में मिलते हैं लेकिन ऑफर के तहत दोनों ही आइटम्स को सस्त में खरीदा जा सकता है। तो अगर आप भी शाओमी का 22.5W एडेप्टर और इसके साथ में USB Type-C केबल खरीदना चाहते हैं तो Amazon के इस ऑफर को मिस न करें। ऑफर डिटेल्स नीचे बताए जा रहे हैं। 

Amazon पर Xiaomi Mi 22.5W Adapter और USB Type-C केबल के लिए बंडल डील मिल रही है। ये दोनों एक्सेसरी आप सिर्फ 599 रुपये में खरीद सकते हैं। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं होती। प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है। ICICI Amazon Card अगर आप इस्तेमाल करते हैं इसके माध्यम से खरीद पर कार्ड होल्डर्स के लिए 30 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी है। ऑफर के बाद डील की प्रभावी कीमत 569 रुपये हो जाती है जो कि एक कमाल की डील बन जाती है। 
Latest and Breaking News on NDTV
एक्सेसरी स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी का Mi 22.5W Adapter एक यूनिवर्सल एडेप्टर है यह USB Type-C सपोर्ट करने वाली सभी डिवाइसेज के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के स्मार्टफोन्स की बात करें तो यह Xiaomi, Redmi, POCO स्मार्टफोन्स के साथ कम्पैटिबल तो है ही, साथ में अन्य यूएसबी टाइप-सी डिवाइसेज के लिए भी यूज हो सकता है।  

यह Qualcomm Quick Charge 3 सपोर्ट के साथ आता है। केबल की बात करें तो यूजर को डील में 1100 cm लम्बाई की Type-C केबल मिलती है। केबल को आप सपोर्टेड स्मार्टफोन्स के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि ऊपर बताए गए हैं। इसके अलावा यह और किन-किन डिवाइसेज के साथ इस्तेमाल हो सकती है, इसके लिए Amazon वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »