• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!

Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!

Oppo Reno 17 Pro मीडियाटेक के Dimensity 8550 चिपसेट से लैस बताया जा रहा है।

Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!

Photo Credit: X/@Anvin

Oppo Reno 17 सीरीज को कंपनी मार्केट में 16 नवंबर को लॉन्च कर सकती है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 17 में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • Oppo Reno 17 Pro फोन के अंदर 6.3 इंच साइज की स्क्रीन आ सकती है।
  • Reno 17 Pro में 50MP का तीन कैमरा वाला सेटअप आ सकता है।
विज्ञापन

Oppo Reno 17 सीरीज को कंपनी 16 नवंबर को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कथित तौर पर यह सीरीज अब अगले हफ्ते यानी 16 नवंबर के दिन घरेलू मार्केट में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज की पिछले कई हफ्तों से जोरदार चर्चा है। लीक्स में सीरीज के स्पेसिफिकेशंस भी कई बार सामने आ चुके हैं। कथित तौर पर इस सीरीज में कंपनी तीन मॉडल शामिल कर सकती है। इनमें Oppo Reno 17, Oppo Reno 17c, और Oppo Reno 17 Pro को शामिल किया जा सकता है। लॉन्च से पहले Oppo Reno 17, Oppo Reno 17 Pro के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। 

Oppo Reno 17 Series Launch Date

Oppo Reno 17 सीरीज को कंपनी मार्केट में 16 नवंबर को लॉन्च करेगी। X पर जाने माने टिप्स्टर Anvin ने सीरीज की लॉन्च डेट समेत इसके दोनों चर्चित मॉडल्स के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इसी के साथ फोन के फोटो भी शेयर किए गए हैं। अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसका लॉन्च देखा जा सकेगा। चीन के बाद सीरीज के भारत जैसे मार्केट्स में भी लॉन्च की संभावना है। 

Oppo Reno 17 Specifications (Expected)

Oppo Reno 17 लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस कई बार लीक्स में सामने आ चुके हैं। लेटेस्ट लीक में टिप्स्टर ने कहा है कि Oppo Reno 17 में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन Snapdragon 7 Gen 4 चिप से लैस होकर आ सकता है। इसके साथ में 12GB तक रैम, और 512GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसमें 8000mAh की बैटरी होगी। फोन को कंपनी Encounter Cat, Snow White, Cocoa Brown जैसे कलर्स में लॉन्च कर सकती है। 

Oppo Reno 17 Pro Specifications

फोन के अंदर 6.3 इंच साइज की स्क्रीन आ सकती है। इसमें 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। Oppo Reno 17 Pro मीडियाटेक के Dimensity 8550 चिपसेट से लैस बताया जा रहा है। साथ में 12GB तक रैम, और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी सुझाया गया है। फोन को कंपनी Encounter Cat, Snow White, Cocoa Brown जैसे कलर्स में लॉन्च कर सकती है। 

कैमरा की बात करें तो Reno 17 Pro में 50MP का तीन कैमरा वाला सेटअप आ सकता है। मेन सेंसर 50MP का होगा। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। फोन के अंदर एक समर्पित फोटो कैप्चर बटन भी आने की बात कही गई है। फोन 7,200mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है। इसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। फोन के अंदर कंपनी धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग भी दे सकती है। इसके अलावा इसमें डिस्प्ले के अंदर फिंगरप्रिंट स्कैनर का सिक्योरिटी फीचर भी मौजूद होगा। कैमरा फीचर्स पर कंपनी का खास फोकस रह सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  2. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  3. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  4. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  5. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  6. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  7. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  8. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  9. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  10. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »