Truecaller App

Truecaller App - ख़बरें

  • Truecaller सीईओ और TRAI के बीच लड़ाई! बढ़ते Spam कॉल्स के लिए TRAI को बताया जिम्मेदार
    Truecaller के CEO ऋषित झुनझुनवाला ने TRAI के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि TRAI, Truecaller को देश में खास 1400 और 1600 नंबर सीरीज से आने वाली कॉल्स के लिए कम्युनिटी-रिपोर्टेड स्पैम जानकारी दिखाने से रोक रहा है। इस रोक की वजह से इन नंबर्स का गलत इस्तेमाल हो रहा है और असली बिजनेस कॉल्स पर लोगों का भरोसा कम होता जा रहा है।
  • पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
    Truecaller ने भारत में Family Protection फीचर लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन स्कैम और संदिग्ध कॉल से यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाना है। इस फीचर के जरिए परिवार का एक सदस्य एडमिन बनकर पूरे परिवार की डिजिटल सुरक्षा सेटिंग्स को मैनेज कर सकता है। इसमें रियल टाइम फ्रॉड अलर्ट, रिमोट कॉल हैंग अप और साझा ब्लॉक लिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसका बेसिक वर्जन मुफ्त में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • कॉल मिस हुई? Truecaller का नया Voicemail फीचर करेगा काम आसान
    Truecaller ने भारत में Android यूजर्स के लिए फ्री Voicemail फीचर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह वॉइसमेल एक्सपीरियंस पूरी तरह डिवाइस-नेेटिव है, जिसमें मैसेज सीधे फोन की लोकल स्टोरेज में सेव होते हैं। फीचर के साथ इंस्टेंट ट्रांसक्रिप्शन, ऑटोमैटिक स्पैम प्रोटेक्शन और AI-बेस्ड स्मार्ट कॉल कैटेगराइजेशन मिलता है। Truecaller Voicemail 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स अपनी पसंदीदा भाषा में मैसेज रिकॉर्ड और पढ़ सकते हैं।
  • स्कैम कॉल्स से परिवार की सुरक्षा के लिए Truecaller लाया नया फैमिली फीचर
    Truecaller ने अपने ऐप में Family Protection नाम का नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका मकसद परिवारों को स्कैम कॉल्स और डिजिटल फ्रॉड से सामूहिक रूप से सुरक्षित रखना है। इस फीचर के तहत पांच लोगों तक का फैमिली ग्रुप बनाया जा सकता है और Family Admin कॉल ब्लॉकिंग लेवल, ब्लॉकलिस्ट और सेफ्टी सेटिंग्स को मैनेज करता है। Android पर एडमिन को रियल-टाइम अलर्ट मिलता है और वह किसी संदिग्ध कॉल को रिमोटली एंड भी कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर एंगेजमेंट बढ़ाएगा और Premium Family प्लान की ओर नेचुरल अपग्रेड पाथ बनाएगा। फीचर की शुरुआत स्वीडन, चिली, मलेशिया और केन्या में हुई है, और भारत में लॉन्च Q1 2026 में होगा।
  • Truecaller के हुए 30 लाख पेड यूजर, iOS पर आंकड़ा 10 लाख के पार!
    Truecaller ने मई 2025 में अपने पेड यूजर बेस को लेकर दो बड़ा माइलस्टोन पार किए है। कंपनी ने 17 मई को ग्लोबली 3 मिलियन पेड सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार किया और फिर 27 मई को iOS पर 1 मिलियन पेड यूजर्स तक पहुंच गई। यह ग्रोथ Truecaller के नए AI-बेस्ड फीचर्स और iOS पर किए गए बड़े बदलावों के बाद देखी गई है। कंपनी अब खुद को सिर्फ एक कॉलर ID टूल के रूप में नहीं, बल्कि मोबाइल कम्युनिकेशन के लिए एक प्रीमियम आइडेंटिटी लेयर के तौर पर आगे बढ़ा रही है।
  • LiveCaller: iPhone यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ Truecaller का फ्री ऑल्टरनेटिव, यहां से करें डाउनलोड
    iPhone यूजर्स के लिए एक नया कॉलर आईडी (Caller ID) ऐप, LiveCaller लॉन्च किया गया है, जो Truecaller और Hiya जैसे ऐप्स का फ्री ऑल्टरनेटिव के रूप में सामने आता है। यह ऐप खासतौर पर iOS 18.2 या उससे नए वर्जन पर काम करता है और स्पैम कॉल्स और रोबोकॉल्स को ट्रैक करके यूजर्स को जानकारी देता है। LiveCaller का उद्देश्य यूजर्स को बिना किसी अकाउंट के अपने कॉल्स पर असल समय में कॉलर की जानकारी दिखाना है, जिससे कॉल लेने से पहले पता चल सके कि कॉल कौन कर रहा है।
  • इनकम टैक्स अधिकारियों ने Truecaller इंडिया के दफ्तरों से जब्त किए टैक्स चोरी के डिजिटल सबूत!
    Truecaller के दफ्तरों पर गुरुवार को आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा सर्वे किया गया। इसके पीछे टैक्स को लेकर गड़बड़ी को कारण माना जा रहा है। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन एक लेटेस्ट रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि आयकर अधिकारियों ने कंपनी के दो ऑफिस से टैक्स चोरी के कुछ सबूत जब्त किए हैं।
  • बिना नम्बर सेव किए भेजें WhatsApp मैसेज! ये रहे आसान तरीके
    WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए आपको यूजर के फोन नम्बर को पहले अपने डिवाइस में सेव करना पड़ता है। लेकिन आप बिना नम्बर सेव किए भी किसी को मैसेज कर सकते हैं। ब्राउजर में लिंक क्रिएट करके वॉट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं। Truecaller ऐप के माध्यम से भी बिना नम्बर सेव किए मैसेज कर सकते हैं। Google Assistant के माध्यम से भी ऐसा किया जा सकता है।
  • iPhone यूजर्स के लिए आ गया Truecaller का धांसू फीचर, स्‍पैम कॉल्‍स की होगी छुट्टी! जानें
    ट्रूकॉलर का ऑटो-ब्‍लॉक स्‍पैम फीचर आईफोन्‍स के लिए पेश कर दिया गया है। इसका फायदा ये है कि यूजर को स्‍पैम कॉल रिजेक्‍ट करने की जरूरत नहीं होती। ट्रूकॉलर ऐप स्‍पैम कॉल को आइडेंटिफाई करके उसे रिजेक्‍ट कर देता है। फ‍िलहाल यह सुविधा सिर्फ ट्रूकॉलर के प्रीमियम सब्‍सक्राइबर्स के लिए उपलब्‍ध है। iOS 18 अपडेट कर चुके यूजर्स लेटेस्‍ट Truecaller वर्जन 13.12 पर इसे इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
  • Truecaller के Web वर्जन में जोड़े गए नए फीचर्स, नंबर सर्च के साथ SMS मैसेजिंग सपोर्ट भी शामिल
    वेब के लिए ट्रूकॉलर को एक्सेस करने के लिए, यूजर्स को Android स्मार्टफोन पर Truecaller और Windows या MacOS पर Firefox, Google Chrome या Microsoft Edge पर एक वेब ब्राउजर इंस्टॉल करना होगा।
  • Truecaller ने जारी किया नया AI फीचर, स्पैम कॉल्स से देगा बेहतर प्रोटेक्शन
    Truecaller ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पेश किया है जो सभी स्पैम कॉल को ऑटोमैटिक तौर पर ब्लॉक कर देगा।
  • Truecaller ने स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए पेश किया नया AI फीचर
    इस नए फीचर को 'Max' कहा जाएगा। इसे चुनने पर ऐप पहचाने गए सभी स्पैम नंबर्स से कॉल्स को ब्लॉक कर देगा। हालांकि, इस सेटिंग को चुनने पर एक चेतावनी भी दी जाएगी कि इससे कुछ वैध कारोबारों से कॉल्स को भी ब्लॉक किया जा सकता है
  • Truecaller ने शुरू किया भारत में एक्सक्लूसिव ऑफिस, स्पेशल फीचर्स डिवेलप करने की तैयारी
    Truecaller के लगभग 33.8 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं और इनमें से 24.6 करोड़ यूजर्स भारत से हैं। कंपनी का कहना है कि भारत में Truecaller के प्लेटफॉर्म पर नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लॉन्च करने के लिए अनूठे मौके हैं
  • सावधान: ये ऐप बिना अलर्ट के करता है कॉल रिकॉर्ड, Google की प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन!
    वर्तमान में इस ऐप को Play Store पर 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और लगभग 8,200 रिव्यू के साथ इसकी औसत रेटिंग 3.9 स्टार है।
  • 11 मई से बंद हो जाएंगे Call Recording ऐप्स, Google ने Android के लिए जारी की नई पॉलिसी
    Google की नई पॉलिसी के अनुसार, कॉल रिकॉर्ड करने के लिए एक्सेसिबिलिटी एपीआई का अनुरोध करने वाले ऐप्स को 11 मई तक ऐसा करना बंद करना होगा।

Truecaller App - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »