Truecaller अपने Android यूजर्स के लिए लाया कई नए फीचर्स

Truecaller ने ग्रुप वॉयस कॉलिंग, स्मार्ट एसएमएस और इनबॉक्स क्लीनर जैसी सुविधाओं के साथ एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक अपडेट रोल आउट किया है।

Truecaller अपने Android यूजर्स के लिए लाया कई नए फीचर्स

नई ग्रुप वॉइस कॉल फीचर के साथ एक कॉल पर 8 कॉलर जुड़ सकेंगे।

ख़ास बातें
  • Inbox Cleaner सभी अवांछित संदेशों को कुछ ही सेकेंड में साफ कर देगा।
  • Truecaller समूह में स्पैम यूजर्स की पहचान करने में भी मदद करेगा।
  • Truecaller में Smart SMS नामक एक और फीचर जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Truecaller ने ग्रुप वॉयस कॉलिंग, स्मार्ट एसएमएस और इनबॉक्स क्लीनर जैसी सुविधाओं के साथ एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक अपडेट रोल आउट किया है। कंपनी का कहना है कि इन नए फीचर्स को यूजर्स के फीडबैक के आधार पर पेश किया गया है। ग्रुप वॉयस कॉल एक साथ आठ लोगों के साथ सीमा पार वॉयस कॉल करने की क्षमता को सक्षम बनाता है, जबकि स्मार्ट एसएमएस स्पैम को फ़िल्टर करने, उपयोगी जानकारी को कैटीग्राइज़ करने और पेमेंट्स के बारे में याद दिलाने के लिए एकीकृत एल्गोरिदम का उपयोग करता है। अंत में, नया इनबॉक्स क्लीनर फीचर यूजर्स को अप्रयुक्त संदेशों को हटाकर अपने फोन पर जगह खाली करने देता है।

ग्रुप वॉयस कॉल के दौरान यदि प्रतिभागियों को यूजर की जानकारी के बिना जोड़ा गया हो तो Truecaller समूह में स्पैम यूजर्स की पहचान करने में भी मदद करेगा। यूजर्स नए प्रतिभागियों को अपनी फोनबुक में जोड़े बिना भी वॉयस कॉल में जोड़ सकेंगे। ऐप प्रत्येक प्रतिभागी के शहर को दर्शाएगा और यह भी बताएगा कि कोई अन्य यूजर किसी अन्य कॉल में व्यस्त है या ऑफ़लाइन तो नहीं है। Truecaller का कहना है कि सभी ग्रुप वॉयस कॉल सिमिट्रिक एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त यह फीचर कॉल लॉग से डायल बैक ऑप्शन को भी उपलब्ध करवाता है। इससे ग्रुप कॉल में वापस कॉल करते हुए ग्रुप का प्रबंधन सरल हो जाता है।

Truecaller में Smart SMS नामक एक और फीचर जोड़ा जाएगा। यह स्पैम को पहचानने और फ़िल्टर करने, उपयोगी जानकारी को वर्गीकृत करने और यहां तक ​​कि आपको लंबित भुगतानों की याद दिलाने में मदद करेगा। यह फीचर भारत, केन्या, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यह जल्द ही मिस्र, इंडोनेशिया, मलेशिया, स्वीडन और अमेरिका में उपलब्ध होगा।

सबसे आखिर में, Truecaller को एक नया Inbox Cleaner मिलेगा जो यूजर्स को सभी पुराने, अवांछित संदेशों को कुछ ही सेकेंड में साफ़ करने में मदद करेगा। मेन्यू से इनबॉक्स क्लीनर आपको दिखाएगा कि आपने कितने पुराने OTP और spam SMS जमा किए हैं। आप ‘clean up' बटन पर टैप करके आपके महत्वपूर्ण डेटा को प्रभावित किए बिना पुराने एसएमएस को जल्दी और प्रभावी ढंग से हटा पाएंगे। यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से  Truecaller का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »