Truecaller को मिला नया फीचर, स्पैमर की मिलेगी एक-एक जानकारी

स्पैम एक्टिविटी इंडिकेटर का उद्देश्य Truecaller के एंड्रॉयड यूज़र्स को अपना कॉल लेने से पहले एक सूचित निर्णय लेने की अनुमति देना है।

Truecaller को मिला नया फीचर, स्पैमर की मिलेगी एक-एक जानकारी

Spam Activity Indicator फीचर फिलहाल Truecaller Android में उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Spam Activity Indicator के नाम से आया नया Truecaller फीचर
  • फीचर को Android यूज़र्स के लिए किया गया है रिलीज़
  • भविष्य में कॉलर आईडी में इस फीचर को जोड़ने का भी किया गया है वादा
विज्ञापन
Truecaller ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए स्पैम एंक्टिविटी इंडिकेटर नाम का एक नया फीचर शुरू किया है। यह ट्रूकॉलर ऐप में स्पैम कॉलर की प्रोफाइल पर टैप करने पर विस्तृत आंकड़े देता है। जबकि आधिकारिक वेबसाइट पर फ्री नंबर सर्च और स्पैमर आंकड़े भी उपलब्ध हैं, मोबाइल ऐप को अपने लेटेस्ट अपडेट में स्पैम रिपोर्ट, कॉल एक्टिविटी और पीक कॉलिंग आवर्स नाम के तीन नए फीचर्स भी मिले हैं। स्पैम एक्टिविटी इंडिकेटर के जरिए Truecaller स्पैमर को लेकर यूज़र्स को अधिक जानकारी प्रदान कर उन्हें पहले से अधिक सचेत और सुरक्षित बनाने में मदद करेगा।

स्पैम एक्टिविटी इंडिकेटर का उद्देश्य Truecaller के एंड्रॉयड यूज़र्स को अपना कॉल लेने से पहले एक सूचित निर्णय लेने की अनुमति देना है। अपडेट के साथ, ऐप तीन नए फीचर्स - स्पैम रिपोर्ट, कॉल एक्टिविटी और पीक कॉलिंग आवर्स दिखाता है। स्पैम रिपोर्ट से पता चलता है कि ट्रूकॉलर पर उस नंबर को कितनी बार स्पैम के रूप में रिपोर्ट किया गया है। यदि यह संख्या बढ़ती या घटती रहती है, तो स्पैम रिपोर्ट सेक्शन में एक प्रतिशत भी दिखाई देता है।

कॉल एक्टिविटी से पता चलता है कि हाल ही में उस संदिग्ध कॉलर ने कितने कॉल किए हैं, जिससे यूज़र्स को कॉल करने वाले पर भरोसा करने या न करने का फैसला लेने में मदद मिल सके। पीक कॉलिंग आवर्स फीचर, जैसा कि नाम से पता चलता है, दिखाता है कि स्पैम कॉलर सबसे अधिक सक्रिय किस समय रहता है।

Truecaller का कहना है ये आंकड़े फिलहाल स्पैमर की प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करने के बाद दिखाई देंगे। हालांकि कंपनी का कहना है कि भविष्य के अपडेट के बाद इन आंकड़ों को कॉलर आईडी में भी दिखाया जाएगा, ताकि यूज़र्स कॉलर को लेकर अपना निर्णय तुरंत ले सकें। यह फीचर यूज़र्स को कॉल स्क्रीन पर एक स्पैम कॉलर के बारे में सभी जानकारी देगा, जिससे वे कॉल को अस्वीकार या अनदेखा कर सकेंगे।

स्पैम एक्टिविटी इंडिकेटर फीचर एंड्रॉयड के लिए डिज़ाइन Truecaller ऐप पर लाइव है। हालांकि, यह स्टेज्ड रोलआउट प्रतीत होता है, क्योंकि हमारे द्वारा जांचे गए सभी डिवाइसों पर यह फीचर उपलब्ध नहीं था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »