• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • सावधान: ये ऐप बिना अलर्ट के करता है कॉल रिकॉर्ड, Google की प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन!

सावधान: ये ऐप बिना अलर्ट के करता है कॉल रिकॉर्ड, Google की प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन!

अभी भी ऐसे कई तरीके इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, जिनके जरिए आप कॉल रिकॉर्डिंग अलर्ट को बंद कर सकते हैं। इसका सीधा मतलब गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन है।

सावधान: ये ऐप बिना अलर्ट के करता है कॉल रिकॉर्ड, Google की प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन!

Google ने मई में थर्ड-पार्टी ऐप्स द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग करने पर बैन लगा दिया था

ख़ास बातें
  • TSSLexx के जरिए Android पर साइलेंट कॉल रिकॉर्डिंग को एक्टिवेट कर सकते हैं
  • Google ने मई में थर्ड-पार्टी ऐप्स द्वारा कॉल रिकॉर्ड करने पर बैन लगाया था
  • ऐप को Play Store पर 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है
विज्ञापन
Google की नई प्राइवेसी पॉलिसी कहती है कि कोई भी थर्ड-पार्टी ऐप आपकी कॉल को चुप-चाप रिकॉर्ड नहीं कर सकता है। Android निर्माता ने पहले सितंबर 2019 में Android 10 के लॉन्च के साथ माइक्रोफोन के जरिए कॉल रिकॉर्ड करने से ऐप्स को ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद, गूगल ने डेवलपर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक्सेसिबिलिटी एपीआई (Accessibility API) को भी एंड्रॉयड पर कॉल रिकॉर्डिंग के लिए उपयोग करने से हटा दिया। हालांकि, फोन पर पहले से इंस्टॉल किए गए फर्स्ट-पार्टी डायलर ऐप्स और Google डायलर अभी भी रीजन और निर्माता के आधार पर फोन कॉल रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं, लेकिन इसमें कॉल के दौरान दूसरे पक्ष को एक अलर्ट जाता है।

हालांकि, अभी भी ऐसे कई तरीके इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, जिनके जरिए आप कॉल रिकॉर्डिंग अलर्ट को बंद कर सकते हैं। इसका सीधा मतलब गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन है। एक ऐसा ही ऐप TSSLexx है, जिसके जरिए एंड्रॉयड यूजर साइलेंट कॉल रिकॉर्डिंग को एक्टिवेट कर सकते हैं, जिसका मतलब है कि बिना आपकी जानकारी के आपकी बातचीत रिकॉर्ड हो जाएगी। इंटरनेट पर कई आर्टिकल ऐसे मौजूद हैं, जो इस ऐप के जरिए साइलेंट कॉल रिकॉर्डिंग एक्टिवेट करने का तरीका बताते हैं।

यह प्रोसेस बहुत आसान है और कुछ स्टेप्स में पूरा हो जाता है, जिसका मतलब है कि इसे बड़ी संख्या में इस्तेमाल किया जा रहा होगा। Gadgets 360 ने भी इस ऐप को आजमा कर देखा और पाया कि यह सही में काम करता है। ऐप कॉल रिकॉर्डिंग को साइलेंट कर देता है, जिससे कॉल के दौरान दूसरे पक्ष को किसी प्रकार का अलर्ट नहीं जाता है। ऑन होने के साथ-साथ कॉल रिकॉर्डिंग के खत्म होने पर भी दूसरे पक्ष को किसी प्रकार का अलर्ट नहीं जाता है। 

निश्चित तौर पर यह  गूगल की प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन है। वर्तमान में इस ऐप को Play Store पर 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और लगभग 8,200 रिव्यू के साथ इसकी औसत रेटिंग 3.9 स्टार है।

जैसा कि हमने बताया, इस पॉलिसी की वजह से Truecaller को कॉल रिकॉर्डिंग फीचर बंद करना पड़ा था। इसके अलावा कॉल रिकॉर्डिंग वाले कई ऐप्स को भी प्ले स्टोर से हटा दिया गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »