• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ट्रेन में फोन चोरी से निपटने के लिए DoT और RPF ने निकाला समाधान, यात्रियों को होगा लाभ

ट्रेन में फोन चोरी से निपटने के लिए DoT और RPF ने निकाला समाधान, यात्रियों को होगा लाभ

DoT ने रेल यात्रा करने वालों के फोन खोने या चोरी होने पर ब्लॉक करने, उनको ट्रेस करने और रिकवर करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के साथ साझेदारी की है।

ट्रेन में फोन चोरी से निपटने के लिए DoT और RPF ने निकाला समाधान, यात्रियों को होगा लाभ

Photo Credit: Pexels/Viswanath Vadapalli

ख़ास बातें
  • DoT ने फोन खोने या चोरी होने की घटना के लिए RPF के साथ साझेदारी की है।
  • यह पहल Sanchar Saathi को Rail Madad ऐप के साथ इंटीग्रेट करती है।
  • Rail Madad ऐप के जरिए खोए या चोरी हुए फोन की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने रेल यात्रा करने वालों के फोन खोने या चोरी होने पर ब्लॉक करने, उनको ट्रेस करने और रिकवर करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के साथ साझेदारी की है। यह पहल डिजिटल इकोसिस्टम में बेहतर सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए DoT के Sanchar Saathi प्लेटफॉर्म को Rail Madad ऐप के साथ इंटीग्रेट करके फायदा पहुंचाती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

रेल या स्टेशन पर मोबाइल खोने या चोरी होने की घटना बहुत ज्यादा आम है। Rail Madad और Sanchar Saathi का इंटीग्रेशन यात्रियों को सहूलियत प्रदान करता है। ट्रेन में यात्रा करने वाले Rail Madad ऐप के जरिए खोए या चोरी हुए फोन की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इन शिकायतों की जानकारी संचार साथी पोर्टल पर ट्रांसफर कर दी जाएगी, जिससे डिवाइस को ब्लॉक करना, ट्रेस करना और RPF रिकवरी के लिए अलर्ट जनरेट करना आसान होता है। इस पहल के लिए 17 रेलवे जोन और 70+ डिवीजनों के 250 से ज्यादा ऑफिसर को संचार साथी पोर्टल पर जोड़ा गया है, जिससे रिकवरी ऑपरेशन में मदद मिलती है।

CEIR मॉड्यूल के जरिए अब तक ये उपलब्धियां हुईं हैं। आज तक 30 लाख मोबाइल डिवाइस ब्लॉक किए गए। 18 लाख डिवाइस को ट्रेस किया गया। 3.87 लाख डिवाइस बरामद हुए और उनके असली मालिकों को लौटाए गए।


Sanchar Saathi प्लेटफॉर्म की खासियतें


Sanchar Saathi प्लेटफॉर्म चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे गलत इस्तेमाल को रोका जा सकता है। इसके साथ ही ट्रेसिंग और रिकवरी भी आसान होती है। रेल मदद के साथ इंटीग्रेशन यात्रियों के लिए एक आसान शिकायत सिस्टम प्रदान करता है। हाल ही में RPF ऑफिसर्स के लिए आयोजित ट्रेनिंग सेशन के दौरान संचार साथी की मुख्य विशेषताओं और फायदों पर चर्चा हुई। DoT की LSA फील्ड यूनिट के ऑफिसर भी इसमें शामिल हुए और आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए टेक्नोलॉजी वाले समाधानों के बारे में जानकारी मिली।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DoT, RPF, Sanchar Saathi, Mobile Safety on Trains, Rail Madad app
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »