Tesla Vehicle

Tesla Vehicle - ख़बरें

  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दिल्ली में मिलेंगे इंसेंटिव, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन पर भी छूट
    राजधानी में नई EV पॉलिसी के तहत, 30 लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स में छूट मिलेगी। इसके अलावा BS-IV या इससे पुराने फोर-व्हीलर्स को स्क्रैप कर इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को एक लाख रुपये तक का इंसेंटिव दिया जाएगा। हालांकि, हाइब्रिड व्हीकल्स के लिए कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी।
  • Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
    Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, मस्क की वेल्थ 16 जून को लगभग 1.32 लाख करोड़ डॉलर से घटकर लगभग 957 अरब डॉलर हो गई है। हालांकि, दुनिया के सबसे रईस शख्स के तौर पर मस्क बरकरार हैं। अमेरिकी स्टॉक मार्केट में SpaceX की शानदार शुरुआत से मस्क की वेल्थ तेजी से बढ़ी थी। SpaceX ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए लगभग 75 अरब डॉलर जुटाए थे।
  • Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
    टेस्ला ने अपने डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर सेल्स मॉडल के जरिए मॉडल Y L की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की है। इस इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। ट्रिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला ने इसके लिए फाइनेंस प्लान की भी पेशकश की है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है।
  • SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
    SpaceX के बहुत से मौजूदा और पूर्व इंजीनियर्स, लॉन्च ऑपरेटर्स और ब्ल-कॉलर वर्कर्स मिलिनेयर बन गए हैं। इन वर्कर्स ने मस्क के विजन पर भरोसा कर SpaceX को ज्वाइन किया था। कंपनी की शुरुआती दौर में नाकामियों के बावजूद बहुत से वर्कर्स ने अपना विश्वास बरकरार रखा और इसका उन्हें बड़ा फायदा मिला है। इनमें से लगभग 400 वर्कर्स को इस IPO से 10 करोड़ डॉलर या इससे अधिक रकम मिलने का अनुमान है।
  • दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
    मस्क की नेटवर्थ में टेस्ला और SpaceX में उनकी हिस्सेदारी शामिल है। SpaceX के शेयर की स्टॉक मार्केट पर अच्छी शुरुआत के साथ ही मस्क ने ट्रिलिनेयर का खिताब हासिल किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और कुछ अन्य कंपनियों में भी मस्क की बड़ी हिस्सेदारी है। इससे पहले ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon के फाउंडर Jeff Bezos को पीछे छोड़कर मस्क ने दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया था।
  • भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
    अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स लगभग 2.2 लाख यूनिट्स की थी। यह अगले फाइनेंशियल ईयर तक बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स पर पहुंच सकती है। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की औसत मासिक सेल्स लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 26,000 यूनिट्स की रही है
  • भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
    ऐप के जरिए कैब सर्विस उपलब्ध कराने वाली अन्य कंपनियों के विपरीत, Green SM केवल VinFast के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल करेगी। इसने अपनी सर्विस के लिए Limo Green को फ्लीट में शामिल किया है। यह विनफास्ट की VF MPV 7 का कमर्शियल वर्जन है। Green SM के लिए भारत पांचवां इंटरनेशनल मार्केट है। इसकी सर्विस वियतनाम, लाओस, फिलिपींस और इंडोनेशिया में मौजूद है।
  • Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
    इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 64 kWh का बैटरी पैक और रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। भारत में इस वेरिएंट की WLTP रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह सिर्फ 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 201 kmph की है। इसमें नई 16 इंच मेन टचस्क्रीन के साथ रियर सीट के पैसेंजर्स के लिए 8 इंच का टच स्क्रीन दी गई है।
  • भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
    भारत में पिछले वर्ष सितंबर से टेस्ला ने 383 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की है। इस अवधि में विनफास्ट की बिक्री लगभग 3,568 यूनिट्स की रही है। पिछले कुछ वर्षों में तेजी से एक्सपैंशन करने वाली इस कंपनी ने लोकलाइजेशन को बढ़ाने के साथ ही प्राइसिंग को भी प्रतिस्पर्धी रखा है। विनफास्ट ने तमिलनाडु में फैक्टरी लगाई है।
  • VinFast ने लॉन्च किया VF8 इलेक्ट्रिक SUV का नया वर्जन, 500 किलोमीटर तक रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट में विंग शेप वाले LED DRLs एक V शेप वाले लाइटिंग एलिमेंट से कनेक्टेड हैं। इसके बंपर में बड़े एयर चैनल दिए गए हैं, जिनसे एरोडायनैमिक एफिशिएंसी में सुधार होता है। VF8 में नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स हैं। इसके रियर डिजाइन में भी कनेक्टेड V शेप टेल लैम्प के साथ बदलाव किया गया है। इसकी फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 228 hp की पावर और 330 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।
  • EV मार्केट में झटका लगने से Honda को 70 वर्षों में पहली बार हुआ नुकसान 
    पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली होंडा ने बताया है कि वह EV की मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कुछ टारगेट को समाप्त कर रही है। इसके अलावा कंपनी की योजना कॉस्ट को घटाने के लिए चीन से पार्ट्स को खरीदने की है। होंडा ने अपने नुकसान के पीछे अमेरिका में पॉलिसी में बदलाव को भी एक कारण बताया है। अमेरिका में EV खरीदने के लिए टैक्स इंसेंटिव बंद कर दिए गए हैं।
  • Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
    कंपनी के बेंगलुरु के एक्सपीरिएंस सेंटर में मॉडल Y और मॉडल Y L की बिक्री की जाएगी। टेस्ला ने बताया है कि भारत में वह ऑफ्टर-सेल्स सपोर्ट को मजबूत कर रही है। कंपनी के मॉडल Y L की भारत में जल्द डिलीवरी शुरू की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को कंपनी की डीलरशिप्स पर पहुंचाया जा रहा है। टेस्ला के Model Y L का प्राइस 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है।
  • Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
    टेस्ला के इस मॉडल में बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। टेस्ला के मॉडल Y L की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है।
  • Tesla को मार्केट में बड़ी ताकत बनाने वाले 2 EV मॉडल्स की बंद हुई मैन्युफैक्चरिंग
    बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला के लिए मॉडल S बड़ी संख्या में बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही थी। कंपनी ने मॉडल X को पहली इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया था। इन दोनों EV मॉडल्स ने टेस्ला की साख को मजबूत करने के साथ ही इस सेगमेंट में कस्टमर्स की दिलचस्पी को बढ़ाने में भी योगदान दिया था। टेस्ला ने मॉडल S और मॉडल X की कई वर्षों तक मैन्युफैक्चरिंग की है।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Tata Motors का पहला स्थान बरकरार
    टाटा मोटर्स की EV की बिक्री में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट हुई है। M&M की बिक्री लगभग 4.5 प्रतिशत घटी है। इस मार्केट में MG Motor की बिक्री में लगभग 10.3 प्रतिशत की कमी हुई है। हालांकि, MG Motor की Windsor EV ने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार की अपनी पोजिशन को बरकरार रखा है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर ने लॉन्च के बाद से 65,000 यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स की उपलब्धि हासिल की थी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »