Tecno Mobile

Tecno Mobile - ख़बरें

  • Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
    Motorola Signature 27 को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग में इसके प्रोसेसर का मॉडल नंबर - QTI SM8975 है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है। इसमें Adreno 850 GPU दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का ArcticMesh कूलिंग सिस्टम होगा।
  • Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
    Tecno Spark 50S 5G का मुकाबला ₹20,000 के बजट में Samsung Galaxy F70 5G और Redmi 17C 5G से हो रहा है। Tecno Spark 50S 5G को ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं Samsung Galaxy F70 5G में कंपनी का इन हाउस Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। वहीं Redmi 17C 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर मिलता है।
  • Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
    Xiaomi 18 में बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ नए डिजाइन वाला रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। Xiaomi 17 की तरह आगामी स्मार्टफोन में कॉम्पैक्ट स्क्रीन वाले डिजाइन को बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की तरह स्मार्ट प्राइवेसी डिस्प्ले दिए जाने की कम संभावना है।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज में चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर BOE से सोर्स किया गया f-OLED डिस्प्ले होगा। इस डिस्प्ले में X4 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। OnePlus ने कहा है कि इन स्मार्टफोन्स में गेमिंग के दौरान 185 Hz का बढ़ा हुआ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स में OnePlus Super Display Chip P4 भी होगा।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
    OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से एक चिपसेट को हीट से बचाने और दूसरा रियर पैनल में डायरेक्ट कूल एयर के लिए होगा।
  • Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
    Vivo X500 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.2 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसकी तुलना में Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 1/1.4 सेंसर के साथ है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
  • 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
    Amazon Great Indian Festival Sale Reloaded 2026 में Tecno Pop X 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Pop X 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹15,499 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर में ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1250 तक) पा सकते है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 14,249 हो जाएगी। इस फोन में 6500mAh की बैटरी और 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
    ₹20,000 के बजट में अगर नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon Great Indian Festival Reloaded में काफी बचत हो रही है। सेल में Redmi A7 Pro 5G, Samsung Galaxy M17e 5G, OnePlus N6x, Tecno Pop X 5G और Redmi 15C 5G Prime Edition पर अच्छी डील मिल रही है, जिसमें कीमत में कटौती से लेकर बैंक ऑफर शामिल हैं।
  • Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    Samsung Galaxy F70 5G में फ्लैटsAMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल होगा। इसके रियर में वर्टिकल तौर पर अरेंज्ड पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है।
  • भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LCD टचस्क्रीन HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और एक लाइट सेंसर और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
    Tecno Spark 50S 5G को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। देश में इस सीरीज में यह दूसरा मॉडल होगा। हाल ही में Tecno Spark 50 5G को लॉन्च किया गया था। Tecno Spark 50S 5G को Breeze Blue और Burgundy Red कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के लगभग समान दिख रहा है।
  • Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
    Oppo Find X10 का मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) 1,79,999 रुपये और Oppo Find X10 Pro Max का 2,39,999 रुपये का है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के सेलिंग प्राइसेज अलग हो सकते हैं। भारत में इन स्मार्टफोन्स को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इसके साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है।
  • Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
    देश में Tecno की यूनिट ने Tecno Spark 50S 5G के जल्द लॉन्च की जानकारी दी है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। Tecno Spark 50S 5G में हॉरिजॉन्टल वाइजर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Tecno Spark 50 5G के समान है। आगामी स्मार्टफोन के लिए ब्लू और मैरून कलर्स के विकल्प हो सकते हैं।
  • Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
    Tecno Pop 20C कंपनी का नया फोन है जो चुपके से कंपनी ने पेश कर दिया है। फोन एक रिटेलर वेबसाइट पर प्राइसिंग के साथ लिस्ट भी हो गया है। फोन के स्पेसिफिकेशंस भी यहां सामने आ गए हैं। Tecno Pop 20C में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके साथ ही इसमें बड़ी बैटरी है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 से पहले स्मार्टफोन्स की Early Bird Deals सामने आ गई हैं। इस लिस्ट में itel Zeno 100 Lite सबसे सस्ता फोन है, जिसकी ऑफर कीमत ₹7,199 है। इसके बाद Lava Bold N4 Lite ₹7,649, Lava Bold N2 ₹8,729 और Tecno Pop X 5G ₹14,249 में मिलेगा। वहीं iQOO Z10 Lite 5G की कीमत ₹15,999 बताई गई है। लिस्ट में सबसे महंगा iQOO Neo 10 है, जिसकी Early Bird कीमत ₹41,999 है। Amazon की Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर से शुरू होगी और इस दौरान कई बैंक और दूसरे ऑफर्स भी मिलेंगे।

Tecno Mobile - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »