Tech Layoffs

Tech Layoffs - ख़बरें

  • Amazon Layoffs 2026: 16,000 नौकरियों पर गिरी गाज, AI है कारण?
    Amazon ने Layoffs 2026 प्रोसेस को आगे बढ़ाते हुए हजारों कर्मचारियों को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि इस राउंड में ग्लोबल लेवल पर करीब 16,000 नौकरियों में कटौती की जा रही है। प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिनों का नॉन-वर्किंग ट्रांजिशन पीरियड दिया जा रहा है, जिसमें उन्हें पूरी सैलरी और बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेवरेंस पैकेज, जॉब प्लेसमेंट सपोर्ट और AWS Skill Builder का 12 महीने का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा। Amazon का कहना है कि यह कदम ऑर्गनाइजेशन को ज्यादा लीन बनाने के लिए उठाया गया है।
  • Amazon Layoffs 2026: 30 हजार जॉब्स की कटौती का टार्गेट अगले हफ्ते से होगा पूरा!
    Amazon एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले हफ्ते से जॉब कट्स का दूसरा चरण शुरू कर सकती है, जिसके तहत करीब 30,000 कॉरपोरेट रोल्स खत्म किए जाने की योजना है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में Amazon ने लगभग 14,000 व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों की छंटनी की थी। नए राउंड में AWS, रिटेल, Prime Video और HR यूनिट पर असर पड़ सकता है। CEO Andy Jassy के अनुसार, ये जॉब कट्स फाइनेंशियल या AI वजहों से नहीं, बल्कि ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर में बदलाव के चलते किए जा रहे हैं।
  • Layoffs 2026: Meta का यू-टर्न! बंद किया मेटावर्स, 1 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
    Meta ने Reality Labs डिविजन में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। यह कटौती डिविजन की कुल वर्कफोर्स का करीब 10 प्रतिशत बताई जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह फैसला मेटावर्स से जुड़े निवेश को कम करने और AI-पावर्ड वियरेबल्स व मोबाइल इंटीग्रेशन जैसे नए फोकस एरिया में संसाधन शिफ्ट करने की रणनीति का हिस्सा है। Reality Labs को 2021 में लॉन्च किया गया था, लेकिन तब से यह यूनिट भारी नुकसान में रही है। ताजा कदम Meta की बदली हुई स्ट्रैटेजी की ओर इशारा करता है।
  • 22 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी! इस दावे ने छेड़ दी बड़ी बहस, Microsoft ने कहा...
    Microsoft को लेकर सोशल मीडिया पर छंटनी की नई रिपोर्ट्स ने कर्मचारियों और टेक इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी जनवरी 2026 में 22,000 तक नौकरियों में कटौती कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Azure, Xbox और सेल्स टीम्स पर असर पड़ सकता था। हालांकि, Microsoft के सीनियर अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह गलत और अटकलों पर आधारित बताया है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल ऐसे किसी बड़े Layoff की कोई योजना नहीं है।
  • AI गॉडफादर की डरावनी चेतावनी: AI खाएगा नौकरियां, 2026 में हो जाएगा और तेज!
    AI के “गॉडफादर” Geoffrey Hinton ने 2026 को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। CNN को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब इतनी तेजी से बेहतर हो रहा है कि हर कुछ महीनों में इसकी क्षमता दोगुनी हो जाती है। हिन्टन के मुताबिक, AI पहले ही कॉल सेंटर्स में नौकरियां रिप्लेस कर रहा है और जल्द ही सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर्स में भी इंसानों की जरूरत काफी कम हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि AI अब रीजनिंग और लोगों को गुमराह करने जैसी क्षमताओं में पहले से कहीं ज्यादा आगे निकल चुका है, जो चिंता की बात है।
  • 2022 के बाद सबसे बड़ा लेऑफ, Amazon निकालेगा 30 हजार कर्मचारी, इन डिपार्टमेंट्स पर गिरेगी गाज
    Amazon एक बार फिर अपनी कॉर्पोरेट टीम में बड़े स्तर पर कटौती की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस हफ्ते से करीब 30,000 तक कॉर्पोरेट जॉब्स खत्म करने की योजना में है। यह छंटनी Amazon के इतिहास की सबसे बड़ी कटौती में से एक मानी जा रही है, जो मुख्य रूप से कंपनी के खर्चों को कम करने और पैंडेमिक के दौरान हुई ओवरहायरिंग को ठीक करने के लिए की जा रही है। बताया जा रहा है कि ई-कॉमर्स दिग्गज अब अपने स्ट्रक्चर को रीऑर्गनाइज कर रही है ताकि फोकस AI-बेस्ड ऑटोमेशन और कॉस्ट एफिशिएंसी पर रहे।
  • Amazon में बड़ा ले ऑफ, 10% कर्मचारियों की नौकरियां AI ने छीनी, इन पर मंडराया खतरा
    Amazon में AI टूल्स और एजेंट की संख्या में समय-समय पर बढ़ोतरी हो रही है। अमेजन में ले ऑफ के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ये कदम क्लाउड और बेसिक इंफ्रास्च्रक्चर के मार्केट में बड़े बदलावों को लेकर उठा जा रहे हैं, क्योंकि कड़ी प्रतिस्पर्धा, मार्जिन में दबाव और एआई बेस्ड एफिशिएंसी की ओर बढ़ने के चलते कंपनियां कर्मचारियों की संख्या और स्किल को देखते हुए कम करने पर मजबूर हो रही हैं।
  • Dell Layoffs : AI ने फ‍िर छीनी नौकरी! डेल से बाहर होंगे 12500 कर्मचारी, जानें पूरा मामला
    Dell Layoffs : कंप्‍यूटर-लैपटॉप बनाने वाली दिग्‍गज कंपनी डेल (Dell) ने बड़ी छंटनी का ऐलान किया है, जिसकी वजह एआई (आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस) को बताया गया है।
  • Tech Layoffs 2024: छह महीने में 344 टेक कंपनियों ने 99 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
    तुलना के लिए बता दें कि ट्रैकर के मुताबिक, 2023 में 1,191 टेक कंपनियों द्वारा 263,180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था और 2022 में 1,064 टेक कंपनियों ने 165,269 लोगों की छटनी की थी।
  • जनवरी से अप्रैल… दुनियाभर की टेक कंपनियों ने 80 हजार लोगों को नौकरी से निकाला
    Layoff : टेक सेक्टर में इस साल के पहले चार महीनों में 80 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है।

Tech Layoffs - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »