• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Dell Layoffs : AI ने फ‍िर छीनी नौकरी! डेल से बाहर होंगे 12500 कर्मचारी, जानें पूरा मामला

Dell Layoffs : AI ने फ‍िर छीनी नौकरी! डेल से बाहर होंगे 12500 कर्मचारी, जानें पूरा मामला

Dell Layoffs : डेल ने अपनी सेल्‍स डि‍विजन में एक बड़े री-ऑर्गनाइजेशन (पुनर्गठन) का ऐलान किया है। इस वजह से हजारों कर्मचारियों की नौकरी जाएगी।

Dell Layoffs : AI ने फ‍िर छीनी नौकरी! डेल से बाहर होंगे 12500 कर्मचारी, जानें पूरा मामला

बदलाव की वजह से डेल के लगभग 10 फीसदी कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।

ख़ास बातें
  • डेल ने हजारों कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया
  • नई एआई-फोकस्‍ड सेल्‍स यूनिट बनाएगी कंपनी
  • 12500 कर्मचारी होंगे प्रभावित
विज्ञापन
Dell Layoffs : टेक-आईटी सेक्‍टर में छंटनियों का दौर लगातार जारी है। कंप्‍यूटर-लैपटॉप बनाने वाली दिग्‍गज कंपनी डेल (Dell) ने बड़ी छंटनी का ऐलान किया है, जिसकी वजह एआई (आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस) को बताया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डेल ने अपनी सेल्‍स डि‍विजन में एक बड़े री-ऑर्गनाइजेशन (पुनर्गठन) का ऐलान किया है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी अपने सेल्‍स टीमों को सेंट्रलाइज्‍ड करेगी और एक नई एआई-फोकस्‍ड सेल्‍स यूनिट बनाएगी।

बदलाव की वजह से डेल के लगभग 10 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी चली जाएगी। कुल 12,500 कर्मचारी इस बदलाव का शिकार बनेंगे। डेल के सीनियर एग्‍जीक्‍यूटिव्‍स बिल स्कैनेल और जॉन बर्न का एक मेमो कर्मचारियों को मिला है। इसका टाइटल है- ग्‍लोबल सेल्‍स मॉर्डनाइजेशन अपडेट। इसमें कहा गया है कि हम अपनी प्राथम‍िकताओं को दोबारा तय कर रहे हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, डेल की सेल्‍स टीम के कई कर्मचारियों ने कन्‍फर्म किया है कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है या उनके साथियों की जॉब गई है। मामले की जानकारी रखने वाले एक व्‍यक्ति के अनुसार इस छंटनी ने मैनेजर्स और सीनियर मैनेजर्स को ज्‍यादा प्रभावित किया है। मैनेजर्स के अलावा डायरेक्‍टर और वीपी भी छंटनी से प्रभावित हुए हैं। मार्केटिंग और ऑपरेशंस में भी लोगों की नौकरियां गई हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी कुछ वक्‍त से लगातार छंटनी कर रही है। रिपोर्ट में एक कमर्चारी के हवाले से लिखा गया है कि कंपनी हर 6 महीने में छंटनी कर रही है। कर्मचारी का कहना है कि वह पिछले काफी वक्‍त से नौकरी की तलाश कर रहा है। 

यह पहली बार नहीं है जब किसी कंपनी ने एआई पर ध्‍यान केंद्रित करने की वजह से अपने यहां वर्कफोर्स में कटौती का ऐलान किया है। दुनियाभर में आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस का दायरा बढ़ रहा है, जिससे नौकरियों में कमी आ रही है। डेल के मामले में अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि भारत में कितने कर्मचारी इस छंटनी से प्रभावित हुए हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »