नए Microsoft Surface Laptop 7 का ग्लोबल वेरिएंट 13.5-इंच और 15-इंच के दो डिस्प्ले वेरिएंट में उपलब्ध है। दोनों टच सपोर्ट के साथ IPS LCD पैनल हैं और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 द्वारा प्रोटेक्टिव हैं।
Surface Pro X 2021 को कस्टम-बिल्ड माइक्रोसॉफ्ट प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है और यह भारत में सभी ऑफलाइन और ऑनलाइन रीटेलर्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है।
Microsoft Surface Book 3 के 13 इंच और 15 इंच मॉडल में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, फार-फील्ड स्टीरियो माइक्रोफोन और फुल बैकलिट कीबोर्ड शामिल हैं।
Microsoft Surface Book 3 में आपको 13.5 इंच और 15 इंच के दो वर्ज़न मिलेंगे। 15 इंच वाला वर्ज़न आपको 17.5 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करेगा। आप गेमिंग या फिर प्रोफेशनल कॉन्टेंट क्रिएशन के लिए Nvidia GeForce GTX या फिर Quadro RTX GPU का अलग से चुनाव कर सकते हैं।
Microsoft Surface Book 3 को लेकर खबर है कि यह 10वीं जनरेशन के Intel Core i5-10210U और Intel Core i7-10510U CPU के विकल्पों में आएगा। वहीं, Surface Go 2 इंटेल पेंटियम गोल्ड 4425वाई और Intel Core m3-8100Y प्रोसेसर के विकल्पों में आ सकता है।
Microsoft Surface Laptop 3, Surface Pro 7, Surface Earbuds, Surface Neo, Surface Pro X और Surface Duo को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनकी कीमत के बारे में।
Microsoft Surface Book 2 और Surface Laptop भारत में लॉन्च हो गए हैं। भारत में सर्फेस बुक 2 की कीमत 1,37,999 रुपये और सर्फेस लैपटॉप की कीमत 86,999 रुपये से शुरू होगी।
माइक्रोसॉफ्ट ने न्यू यॉर्क स्प्रिंग इवेंट में विंडोज़ 10 एस पर चलने वाला सर्फेस लैपटॉप लॉन्च कर दिया। नया डिवाइस ख़ास तौर पर पढ़ाई के लिए बनाए गए विंडोज़ 10 एस सॉफ्टवेयर पर चलता है। और इस डिवाइस को चार कलर वेरिएंट- बरगंडी, ग्रेफाइट गोल्ड, प्लेटिनम और कोबाल्ट ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है।
माइक्रोसॉफ्ट मंगलवार को होने वाले एक इवेंट में नया सर्फेस लैपटॉप लॉन्च करेगी। लेकिन लॉन्च से पहले ही माइक्रोसॉफ्ट के नए सर्फेस लैपटॉप की कुछ तस्वीरें लीक हो गईं हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ने 2015 में टू-इन-वन लैपटॉप सर्फेस बुक लॉन्च किया था। और पिछले साल कंपनी ने इसे अपग्रेड ना करने का फैसला किया। इसकी जगह, कंपनी ने दुनिया भर के बाज़ारों में धीरे-धीरे लैपटॉप को उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया। हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब इसका अपग्रेडेड वेरिएंट आ रहा है और बड़ी संख्या में इसका उत्पादन शुरू हो चुका है।