• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 5 टैबलेट 2017 की पहली तिमाही में होगा लॉन्च: रिपोर्ट

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 5 टैबलेट 2017 की पहली तिमाही में होगा लॉन्च: रिपोर्ट

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 5 टैबलेट 2017 की पहली तिमाही में होगा लॉन्च: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • नए सर्फेस प्रो 5 टू-इ-वन में यूएचडी 4के डिस्प्ले होगा
  • माइक्रोसॉफ्ट ने सर्फेस प्रो 4 टैबलेट को अक्टूबर 2015 में लॉन्च किया था
  • कंपनी द्वारा एक नए सर्फेस पेन पर भी काम करने की ख़बरें हैं
विज्ञापन
ख़बरों के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो टैबलेट के एक नए वेरिएंट पर काम कर रही है। नए वेरिएंट को 2017 की तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

डिजिटाइम्स ने शुक्रवार को इकॉनोमिक डेली न्यूज़ रिपोर्ट के हवाले से ख़बर दी कि, नए सर्फेस प्रो में 5 टू-इन-वन में एक यूएचड 4के डिस्प्ले और मैग्नेटिक चार्जिंग स्टायलस होगा। इसमें पेगाट्रोन टेक्नोलॉजी होगी जिसके साथ इस डिवाइस को बनाया जाएगा।

माइक्रोसॉफ्ट ने अक्टूबर 2015 में सर्फेस प्रो 4 (रिव्यू) लॉन्च किया था। इसमें 12.3 इंच (2736x1824 पिक्सल) पिक्सलटच डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसकी मोटाई मात्र 0.4 मिलीमीटर है। एक नए स्टायलस को भी लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे सर्फेस पेन बुला रही है और यह एक इरेज़र के साथ आएगा। नया सर्फेस पेन प्रेशर के 1,024 प्वाइंट को डिटेक्ट कर सकता है। सर्फेस पेन कोर्टाना इंटिग्रेशन के साथ आएगा।

सर्फेस प्रो 4 टैबलेट इंटेल के छठे जेनरेशन के कोर प्रोसेसर के कई विकल्प के साथ आएगा। इनमें कोर एम3, कोर आई5 और कोर आई7 शामिल हैं।  इन कंफ्यूग्रेशन के साथ क्रमशः इंटेल एचडी ग्राफिक्स 515, इंटेल एचडी ग्राफिक्स  520 और इंटेल आइरिस ग्राफिक्स मौजूद होगा।

इस डिवाइस में यूएसबी 3.0 पोर्ट, इथरनेट पोर्ट और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर हैं। इसमें दो 4के मिनी डिस्प्ले पोर्ट भी दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि सर्फेस प्रो 4 की बैटरी 9 घंटे तक चल सकती है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।

कंपनी की योजना सर्फेस प्रो को सपोर्ट करने वाले एक नए सर्फेस पेन को लॉन्च करने की है जो कि मैग्नेटिक चार्जिंग के साथ आएगा। कंपनी की सर्फेस प्रो लाइन में यह पहली बार होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले12.30 इंच
प्रोसेसरIntel Core M3
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2736x1824 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसWindows 10
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Microsoft, Surface Pro, Microsoft Surface Pro 5, Tablet, PC, Laptops
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »