माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप लॉन्च, मैकबुक एयर से बेहतर बैटरी लाइफ मिलने का दावा

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप लॉन्च, मैकबुक एयर से बेहतर बैटरी लाइफ मिलने का दावा
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने न्यू यॉर्क स्प्रिंग इवेंट में विंडोज़ 10 एस पर चलने वाला सर्फेस लैपटॉप लॉन्च कर दिया। नया डिवाइस ख़ास तौर पर पढ़ाई के लिए बनाए गए विंडोज़ 10 एस सॉफ्टवेयर पर चलता है। और इस डिवाइस को चार कलर वेरिएंट- बरगंडी, ग्रेफाइट गोल्ड, प्लेटिनम और कोबाल्ट ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है। सर्फेस लैपटॉप अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इसकी बिक्री 15 जून से शुरू होगी।

माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि सर्फेस लैपटॉप भरोसेमंद, पोर्टेबल और हल्के वज़न वाला डिवाइस है। इसे प्रीमियम फिनिश के साथ स्लीक डिज़ाइन में पेश किया है। और सर्फेस प्रो 4 में दिया गया एलसेंट्रा फैब्रिक कीबोर्ड और बैकलाइट के साथ आता है। सर्फेस लैपटॉप में 13.5 इंच पिक्सलसेंस टचस्क्रीन डिस्प्ले है जो 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, 3:2 रेशियो और 3.4 मिलियन पिक्सल के साथ आता है। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि इस लैपटॉप में 'सबसे पता टचस्क्रीन एलसीडी डिस्प्ले' दिया गया है। सर्फेस लैपटॉप के बेस वेरिएंट में लेटेस्ट इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज दी गई है, जबकि यूज़र दूसरी मेमोरी और स्टोरेज के अलावा इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर वाले वेरिएंट चुन सकते हैं।


सर्फेस लैपटॉप की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि इसमें 14.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। इस लैपटॉप में एक यूएसबी पोर्ट, एक मिनी डिस्प्ले पोर्ट, सर्फेस पावर कनेक्टर, एसडी कार्ड स्लॉट और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। डिवाइस का वज़न 1.25 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 9.9 मिलीमीटर से 14.47 मिलीमीटर है।

माइक्रोसॉफ्ट ने लैपटॉप के रियर पर कंपोनेंट को ठंडा रखने और गर्म होने से रोकने के लिए वैपॉर चैम्बर का इस्तेमाल किया है। लैपटॉप में कोई छेद नहीं है। इसलिए आपको आशिचर्य हो सकता है कि स्पीकर कहां हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने स्पीकर को कीबोर्ड के नीचे जगह दी है। जबकि विंडोज़ इंक और विंडोज़ हैलो सपोर्ट और बेहतरीन डिज़ाइन के साथ आने वाला यह डिवाइस कुछ यूज़र को आकर्षित कर सकता है वहीं कीमत कुछ लोगों के उत्साह को कम कर सकती है। माइक्रोसॉफ्ट ने कोर आई5 प्रोसेसर के साथ सर्फेस लैपटॉप की कीमत 999 डॉलर (64,000 रुपये) रखी है।

माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि सर्फेस लैपटॉप का इंटेल कोर आई7 वेरिएंट मौज़ूदा आई7 वाले मैकबुक प्रो से कहीं तेज है। और उन्होंने बताया कि नए सर्फेस लैपटॉप से बाज़ार में मौज़ूद किसी भी मैकबुक एयर लैपटॉप से ज़्यादा बैटरी लाइफ मिलेगी।

यह लैपटॉप विंडोज़ 10 एस पर चलता है, डिवाइस में सिर्फ विंडोज़ स्टोर से ही ऐप चलाए जा सकते हैं। हालांकि, यूज़र अपनी जरूरत के मुताबिक अपग्रेड कर सकते हैं। जैसा कि बताया, डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 15 जून से बिक्री शुरू होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »