Intel और AMD प्रोसेसर के ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च हुआ Microsoft Surface Laptop 4, जानें कीमत

भारत में इस डिवाइस की कीमत 1,02,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में उसका 13.5 इंच स्क्रीन वाला बेस वेरिएंट आता है।

Intel और AMD प्रोसेसर के ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च हुआ Microsoft Surface Laptop 4, जानें कीमत

Microsoft Surface Laptop 4 के दोनों ही मॉडल में 3:2 PixelSense टचस्क्रीन है

ख़ास बातें
  • इसके AMD Ryzen वेरिएंट में 19 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है
  • एक महीना पहले हुआ था इस डिवाइस का ग्लोबल लॉन्च
  • इसके लिए नो-कॉस्ट ईएमआई 11,444 रुपये महीना से शुरू है
विज्ञापन
Microsoft Surface Laptop 4 भारत में मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया। लगभग एक महीना पहले इसका ग्लोबल लॉन्च हुआ था। अब यह भारत में भी लॉन्च हो गया है। इसमें 13.5 इंच और 15 इंच के मॉडल उतारे गए हैं। दोनों ही मॉडल में 3:2 PixelSense टचस्क्रीन है और डॉल्बी एटमस सराउंड साउंड है। इसे माइक्रोसॉफ्ट की इन-हाउस एप्स के लिए खास तौर पर ऑप्टीमाइज किया गया है। डिवाइस में 11वीं जेनरेशन का इंटेल कोर AMD Ryzen मोबाइल प्रोसेसर है। इसमें 16 जीबी तक की रैम दी गई है।
 

Microsoft Surface Laptop 4 price in India

भारत में इस डिवाइस की कीमत 1,02,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में उसका 13.5 इंच स्क्रीन वाला बेस वेरिएंट आता है। जिसमें AMD Ryzen 5 4680U CPU, 8 जीबी रैम और 256 जीबी SSD स्टोरेज आती है। वहीं इसका 15 इंच मॉडल 1,34,999 रुपये में उपलब्ध है। जिसमें AMD Ryzen 7 4980U सीपीयू दिया गया है। 13.5 इंच के मॉडल, जिसमें इंटेल कोर i5-1135G7 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम और 512 जीबी की SSD स्टोरेज है, को 1,51,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा मल्टीपल एसकेयू 1,05,999 रुपये की कीमत से शुरू होकर 1,77,999 रुपये तक जाते हैं।  

Surface Laptop 4 को कॉमर्शियल रिसेलर, रिटेल स्टोर और अमेजॉन से नौ महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन्स के साथ खरीदा जा सकता है। ये ईएमआई 11,444 रुपये महीना से शुरू होती हैं। यह ब्लैक और प्लेटिनम कलर्स में उपलब्ध है। यूएस में इसके 13.5 इंच वाले AMD Ryzen 5 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी SSD स्टोरेज मॉडल की कीमत $999 (लगभग 72,700 रुपये) से शुरू होती है।
 

Microsoft Surface Laptop 4 specifications

Microsoft Surface Laptop 4 में 3:2 PixelSense की हाइ-कॉन्ट्रास्ट डिस्पले है जिसमें टच सपोर्ट भी है। इसमें 11वीं जेनरेशन का इंटेल कोर  और AMD Ryzen 5 अथवा Ryzen 7 मोबाइल प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की SSD स्टोरेज वेरिएंट हैं। लैपटॉप में ऑमनोसोनिक स्पीकर हैं जिनमें डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है और स्टूडियो माइक्रोफोन ऐर्रे भी है। साथ इसमें फ्रंट साइड में एचडी कैमरा दिया गया है जिसमें लो-लाइट क्षमता भी है।

माइक्रोसॉफ्ट ने इसमें स्टैंडर्ड कीबोर्ड दिया है जिसे बड़े ट्रैकपैड और कई सपोर्टिंग गेस्चर के साथ पेअर किया गया है। यह लैपटॉप Windows Hello फेस ऑथेन्टिकेशन के साथ भी आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth v5, USB Type-C, USB Type-A और एक 3.5mm का हैडफोन जैक भी दिया गया है।इसके AMD Ryzen वेरिएंट में 19 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है वहीं इसका इंटेल वेरिएंट 17 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज13.50-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन2256x1504 पिक्सल
Touchscreenहां
प्रोसेसरRyzen 5
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10 Home
हार्ड डिस्कनहीं
एसएसडी256GB
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज15.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन2496x1664 पिक्सल
Touchscreenहां
प्रोसेसरRyzen 7
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10 Home
हार्ड डिस्कनहीं
एसएसडी256GB
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »