Microsoft Surface Pro 6 और Surface Laptop 2 की बिक्री शुरू, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Microsoft ने भारतीय बाजार में Microsoft Surface Pro 6 और Surface Laptop 2 को लॉन्च कर दिया है।

Microsoft Surface Pro 6 और Surface Laptop 2 की बिक्री शुरू, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Microsoft Surface Pro 6 और Surface Laptop 2 की बिक्री शुरू, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें
  • Surface Pro 6 की शुरुआती कीमत 83,999 रुपये
  • सरफेस प्रो 6 और सरफेस लैपटॉप 2 मिलेंगे Amazon और Flipkart पर
  • Surface Book 2 की शुरुआती कीमत 91,999 रुपये
विज्ञापन
Microsoft ने भारतीय बाजार में Microsoft Surface Pro 6 और Surface Laptop 2 को लॉन्च कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 6 और सरफेस लैपटॉप 2 दोनों की बिक्री 28 जनवरी से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart पर शुरू हो गई है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अलावा यह क्रोमा, Reliance, विजय सेल्स और अन्य रिटेलर पर भी उपलब्ध हैं। Surface Pro 6 और Surface Laptop 2 की शुरुआती कीमत क्रमश: 83,999 रुपये और 91,999 रुपये है। आइए अब आपको माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 6 और सरफेस लैपटॉप 2 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन की विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Microsoft Surface Pro 6 के स्पेसिफिकेशन और भारत में कीमत

सरफेस प्रो 6 में 12.3 इंच (2736x1824 पिक्सल) का पिक्सलसेंस टच डिस्प्ले है। Surface Pro 6 में 8वीं पीढ़ी के इंटेल यू-सीरीज़ सीपीयू के साथ 8 जीबी व 16 जीबी रैम के दो विकल्प हैं। इसके अलावा इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स 620, यूएसबी 3.0 पोर्ट, मिनी-डिस्प्लेपोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, सरफेस कनेक्ट पोर्ट, सरफेस टाइप कवर और माइक्रोएसडी कार्ड रीडर है। भारत में Microsoft Surface Pro 6 के अलग-अलग वेरिएंट ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध हैं। लेकिन मॉडल KJV-00015 एक्सक्लूसिव तौर पर केवल ऑफलाइन ही बेजा जाएगा। इस वेरिएंट की कीमत 1,79,999 रुपये है।
 
Microsoft
 

Microsoft Surface Laptop 2 के स्पेसिफिकेशन और भारत में कीमत

सरफेस लैपटॉप 2 में भी 8वीं पीढ़ी के इंटेल सीपीयू है। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, यह प्रोसेसर 85 प्रतिशत तक ज्यादा पावरफुल है। यह 14.5 घंटे तक का बैटरी बैकअप प्रदान करता है और इसका वजन 1.28 किलोग्राम है। Surface Laptop 2 में 13.5 इंच (2256x1504 पिक्सल) का पिक्सलसेंस टच डिस्प्ले है। डिवाइस में 8 जीबी व 16 जीबी रैम के दो विकल्प और 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी और 1टीबी (फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं) के चार एसएसडी स्टोरेज विक्लप मौजूद हैं।

Surface Laptop 2 में 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5 व कोर आई7 सीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा इसमें यूएसबी 3.0 पोर्ट, मिनी-डिस्प्लेपोर्ट, सरफेस कनेक्टर पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक दिया गया है। सरफेस प्रो 6 की तरह सरफेस लैपटॉप 2 भी ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में मिलेगा। लेकिन इसका मॉडल नंबर LQQ-00023 केवल ऑफलाइन ही बेचा जाएगा, इसका दाम 1,48,999 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  2. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  3. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  4. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  6. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  7. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  8. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  9. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »