Google उड़ाने वाला है सबके होश! अंतरिक्ष के लिए लगभग तैयार है AI प्रोसेसर
Google लगातार बढ़ती AI कम्प्यूटिंग जरूरतों को देखते हुए अब अंतरिक्ष आधारित हार्डवेयर की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। सुंदर पिचाई के अनुसार, 2027 तक कंपनी अपने पहले TPU प्रोसेसरों को पृथ्वी की कक्षा में ऑपरेट कर सकती है। उनका कहना है कि पारंपरिक डेटा सेंटर्स आने वाले वर्षों में इस भारी दबाव को संभाल नहीं पाएंगे। अंतरिक्ष में लगातार सौर ऊर्जा, कम तापमान और जमीनी यूसेज की कोई लिमिटेशंस न होने जैसे फायदे हैं। गूगल का प्रोजेक्ट Suncatcher इसी भविष्य की तैयारी का शुरुआती फेज है।