• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 20 स्मार्टफोन एकसाथ इस्तेमाल करते हैं Google के CEO सुंदर पिचई! वजह जान होंगे हैरान

20 स्मार्टफोन एकसाथ इस्तेमाल करते हैं Google के CEO सुंदर पिचई! वजह जान होंगे हैरान

Google दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से है।

20 स्मार्टफोन एकसाथ इस्तेमाल करते हैं Google के CEO सुंदर पिचई! वजह जान होंगे हैरान

Google दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से है।

ख़ास बातें
  • पिचई ने बताया कि यह गूगल में उनकी जॉब का एक अभिन्न अंग है
  • वे अलग अलग प्लेटफॉर्म्स और डिवाइसेज में गूगल की सर्विसेज चेक करते हैं
  • सुंदर पिचई ने 2021 में BBC को दिए एक इंटरव्यू में किया था खुलासा
विज्ञापन
हम और आप एक, या दो स्मार्टफोन ही इस्तेमाल करते होंगे। आमतौर पर एक डेली यूजर दो से ज्यादा स्मार्टफोन रखता नहीं देखा जाता है। लेकिन Google के सीईओ सुंदर पिचई की कहानी कुछ और ही कहती है। गूगल सीईओ एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 20 स्मार्टफोन एकसाथ इस्तेमाल करते हैं। क्या आपने सोचा है कि सुंदर पिचई इतने स्मार्टफोन के साथ आखिर क्या करते होंगे? अगर अलग अलग फोन का एक्सपीरियंस लेने की बात भी आए तो बिल्ड टाइप के आधार पर भी फोन तीन ही तरह के निकल कर आते हैं जिसमें फीचर फोन, साधारण स्मार्टफोन, फोल्डेबल स्मार्टफोन शामिल हैं। तो फिर ऐसी क्या वजह है कि गूगल सीईओ 20 स्मार्टफोन यूज करते हैं। आइए जानते हैं ... 

Google दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से है। इस लिहाज से सीईओ पद की जिम्मेदारी भी बड़ी हो जाती है। तो जाहिर तौर पर सुंदर पिचई के कंधों पर एक बहुत बड़ी कंपनी की जिम्मेदारी है। लाइव मिंट के अनुसार, सुंदर पिचई ने 2021 में BBC को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनको एकसाथ 20 स्मार्टफोन रखने पड़ते हैं। इसका कारण भी उन्होंने बताया था। सुंदर पिचई ने बताया कि यह गूगल में उनकी जॉब का एक अभिन्न अंग है। 

टेक दुनिया से सरोकार रखने वाले जानते हैं कि गूगल का एंड्रॉयड ओएस अधिकतर स्मार्ट डिवाइसेज में इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही कंपनी के कई और ऐप्स तथा प्रोडक्ट्स हैं जो स्मार्टफोन, टैबलेट, कंप्यूटर आदि में बड़े स्तर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। सुंदर पिचई 20 अलग अलग स्मार्टफोन इसलिए रखते हैं ताकि सुनिश्चित कर सकें कि सब तरह के स्मार्टफोन्स पर कंपनी के प्रोडक्ट्स अच्छी तरह काम कर रहे हैं या नहीं। यानी गूगल की हरेक एप्लीकेशन अलग अलग स्मार्टफोन्स पर चलाकर देखी जाती है। सुंदर पिचई का कहना है कि Google के सीईओ के रूप में यह उनकी जिम्मेदारियों का एक अभिन्न अंग है। वे अलग अलग प्लेटफॉर्म्स और डिवाइसेज में गूगल की सर्विसेज चेक करते हैं।

सुंदर पिचई ने अपने टेक्नोलॉजी यूज को लेकर कुछ और बातों का खुलासा भी किया था। जब उनसे पूछा गया कि वे अपने अकाउंट्स वगैरह को कैसे सुरक्षित रखते हैं तो इसका भी बड़ा हैरान करने वाला जवाब उन्होंने दिया था। आमतौर पर माना जाता है कि यूजर को अपने ऑनलाइन अकाउंट्स के पासवर्ड बदलते रहना चाहिए। लेकिन गूगल सीईओ ने कहा कि वे पासवर्ड बार बार नहीं बदलते हैं, बल्कि टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह से सुंदर पिचई टेकनोलॉजी फीचर्स का पूरा पूरा फायदा उठाते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »