Google के चीफ Sundar Pichai को भारतीय होने पर गर्व, पद्म भूषण मिलने पर जताया आभार

तमिलनाडु के मदुरई में जन्मे पिचाई इस वर्ष यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले 17 लोगों में शामिल हैं। उन्हें ट्रेड एंड इंडस्ट्री कैटेगरी में पुरस्कार दिया गया है

Google के चीफ Sundar Pichai को भारतीय होने पर गर्व, पद्म भूषण मिलने पर जताया आभार

अमेरिका में भारतीय राजदूत से पिचाई ने पुरस्कार प्राप्त किया

ख़ास बातें
  • पिचाई ने भारत सरकार और देश के लोगों का आभार जताया
  • उनका कहना था कि भारत ने उन्हें सफल बनाया है
  • इस वर्ष 17 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार मिला है
विज्ञापन
इंटरनेट सर्च इंजन Google को चलाने वाली कंपनी Alphabet के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Sundar Pichai को अमेरिका में भारतीय राजदूत से पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस अवसर पर कहा, "भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं जहां भी जाता हूं इसे अपने साथ रखता हूं।"  

भारतीय अमेरिकी पिचाई को ट्रेड एंड इंडस्ट्री कैटेगरी में इस वर्ष के लिए पद्म भूषण दिया गया है। तमिलनाडु के मदुरई में जन्मे पिचाई इस वर्ष यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले 17 लोगों में शामिल हैं। उन्हें शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में उनके परिवार के निकट सदस्यों की मौजूदगी में देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया गया। अमेरिका में भारतीय राजदूत से पुरस्कार मिलने के बाद पिचाई ने कहा, "मैं भारत सरकार और भारत के लोगों का इस बड़े सम्मान के लिए बहुत आभारी हूं। जिस देश ने मुझे सफल बनाया है उससे ऐसा सम्मान प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।" 

उनका कहना था, "मैं सौभाग्यशाली था कि मुझे ऐसा परिवार मिला जो सीखने और ज्ञान को महत्व देता था। मेरे अभिभावकों ने मुझे आगे बढ़ाने के लिए बहुत बलिदान दिया है।" पिचाई ने कहा कि वह गूगल और भारत के बीच शानदार पार्टनरशिप को जारी रखने के लिए काम करेंगे और टेक्नोलॉजी के फायदों को अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। 

हालांकि, गूगल के कारोबारी तरीकों को लेकर भारत में कड़ी स्क्रूटनी की जा रही है। हाल ही में Alphabet को ऐप डिवेलपर्स के लिए देश में थर्ड-पार्टी बिलिंग या पेमेंट प्रोसेसिंग सर्विसेज की अनुमति देने का आदेश दिया गया है। कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने कॉम्पिटिशन के खिलाफ तरीकों का इस्तेमाल करने के कारण कंपनी पर लगभग 932 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले गूगल पर Android ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़े गलत कारोबारी तरीकों के लिए लगभग 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था।  इस बारे में CCI ने ऑर्डर में कहा था कि गूगल ने अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल करते हुए ऐप डिवेलपर्स को कंपनी के इन-ऐप पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर किया है। डिवेलपर्स के लिए अपने कार्य से कमाने का एक बड़ा जरिया इन-ऐप डिजिटल गुड्स की बिक्री करना होता है। इसके अलावा गूगल को आठ सुधार करने के लिए कहा गया है। इनमें इन-ऐप परचेज या ऐप्स परचेज करने के लिए ऐप डिवेलपर्स को किसी थर्ड-पार्टी बिलिंग या पेमेंट प्रोसेसिंग सर्विसेज का इस्तेमाल करने से नहीं रोकना शामिल है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »