• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Lyne Originals की Lancer 19 Pro स्मार्टवॉच लॉन्च, IPX4 रेटिंग, SpO₂, 12 दिन बैटरी स्टैंडबाय, जानें कीमत

Lyne Originals की Lancer 19 Pro स्मार्टवॉच लॉन्च, IPX4 रेटिंग, SpO₂, 12 दिन बैटरी स्टैंडबाय, जानें कीमत

Lancer 19 Pro में 210 mAh की बैटरी मिलती है जो कि साधारण इस्तेमाल में 3 से 4 दिन तक चल जाती है। स्टैंडबाय टाइम 12 दिन तक है।

Lyne Originals की Lancer 19 Pro स्मार्टवॉच लॉन्च, IPX4 रेटिंग, SpO₂, 12 दिन बैटरी स्टैंडबाय, जानें कीमत

Photo Credit: Lyne Originals

Lancer 19 Pro स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का फुल टच डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का फुल टच डिस्प्ले मिलता है।
  • इसमें हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटरिंग, कॉल रिकॉर्ड जैसे कई फीचर्स हैं।
  • इसे पानी के छींटों से बचाने के लिए IPX4 रेट किया गया है।
विज्ञापन

Lyne Originals की ओर से नई स्मार्टवॉच Lancer 19 Pro को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इससे पहले Lancer 19 को मार्केट में उतारा था जिसका यह अपग्रेडेड वर्जन है। स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का फुल टच डिस्प्ले मिलता है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है और स्पीकर भी मौजूद है। कंपनी ने इसके साथ मेग्नेटिक स्ट्रिप दी है। वियरेबल ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी से लैस है। इसमें हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटरिंग, कॉल रिकॉर्ड, ब्लूटूथ कैमरा कंट्रोल जैसे उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में। 

Lancer 19 Pro Smartwatch Price

Lancer 19 Pro स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 1,299 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा देशभर में प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 

Lancer 19 Pro Smartwatch Specifications

Lyne Originals Lancer 19 Pro स्मार्टवॉच को कंपनी रोजमर्रा के उपयोगी गैजेट के रूप में पेश किया है। इस स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का फुल टच डिस्प्ले दिया गया है जिसमें शार्प विजुअल्स का दावा किया गया है। स्मार्टवॉच में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 कॉलिंग सपोर्ट है जिसके लिए वॉच के भीतर एक माइक और स्पीकर भी दिया गया है। आसानी से पहनने के लिए इसमें मेग्नेटिक स्ट्रिप मिलती है। साथ ही इसे पानी के छींटों से बचाने के लिए IPX4 रेट किया गया है। 

Lancer 19 Pro Smartwatch Health Features

आज के समय में हर कोई सेहत को लेकर चिंतित रहता है। नई स्मार्टवॉच यूजर की हेल्थ के लिए कई जरूरी फीचर्स पेश करती है। जिनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, विभिन्न तरह के एक्टिविटी मोड समेत कई और फीचर्स मिल जाते हैं। 

डिवाइस के अन्य यूजफुल फीचर्स में कॉल रिकॉर्ड, नोटिफिकेशन अलर्ट, ब्लूटूथ कैमरा कंट्रोल भी शामिल हैं। बैटरी की बात करें तो Lancer 19 Pro में 210 mAh की बैटरी मिलती है जो कि BIS सर्टिफिकेशन के साथ आती है। साधारण इस्तेमाल में यह 3 से 4 दिन का बैकअप दे सकती है। जबकि स्टैंडबाय के लिए इसमें 10 से 12 दिन तक का बैकअप मिल जाता है। यह iOS 12.0+ और Android 9.0+ डिवाइसेज के साथ कम्पेटिबल है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »