• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Casio की स्मार्ट रिंग वॉच लॉन्च, दिखने में खूबसूरत रिंग, स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स! जानें कीमत

Casio की स्मार्ट रिंग-वॉच लॉन्च, दिखने में खूबसूरत रिंग, स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स! जानें कीमत

Casio रिंग वॉच में कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स- हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग आदि मिलते हैं।

Casio की स्मार्ट रिंग-वॉच लॉन्च, दिखने में खूबसूरत रिंग, स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स! जानें कीमत

Photo Credit: Casio

Casio CRW-H001M-8 एक मिनी स्मार्टवॉच है जो स्मार्ट रिंग की तरह भी इस्तेमाल की जा सकती है।

ख़ास बातें
  • यह साइज में बहुत छोटी है और बिल्कुल रिंग के जैसी नजर आती है।
  • इसमें एक LCD डिस्प्ले लगा है जिसके नीचे पूरा हेल्थ मॉनिटरिंग मॉड्यूल है।
  • यह 25 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।
विज्ञापन

स्मार्ट रिंग के बढ़ते चलन के बीच Casio ने एक ऐसा अनोखा गैजेट पेश कर दिया है जिसे देख हैरानी हो सकती है। कंपनी ने स्मार्ट रिंग और स्मार्टवॉच को एक ही गैजेट का रूप दे दिया है। यह नया वियरेबल उंगली में रिंग की तरह पहना जा सकता है, लेकिन यह स्मार्टवॉच की तरह टाइम भी दिखाती है, और हेल्थ ट्रैकिंग भी करती है। कंपनी ने इसे स्मार्ट रिंग वॉच कहा है यानी एक रिंग भी और एक स्मार्टवॉच भी! दोनों गैजेट एक ही वियरेबल में मिल जाते हैं। यह CRW-H001M-8 नाम से लॉन्च की गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत क्या है, और कौन से खास फीचर्स इसमें मिलते हैं। 

Casio CRW-H001M-8 Ring Watch Price

Casio CRW-H001M-8 स्मार्ट रिंग वॉच को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 1990 युआन (लगभग 28,000 रुपये) है। जल्द ही कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। यह सिंगल सिल्वर कलर में फिलहाल लॉन्च की गई है। यह खरीद के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। रिंग-वॉच एक खास प्रेजेंटेशन बॉक्स के साथ आती है। 
 

Casio CRW-H001M-8 Ring Watch Features

Casio CRW-H001M-8 एक मिनी स्मार्टवॉच है जो स्मार्ट रिंग की तरह भी इस्तेमाल की जा सकती है। यह साइज में बहुत छोटी है और बिल्कुल रिंग के जैसी नजर आती है। इसमें एक LCD डिस्प्ले लगा है जिसके नीचे पूरा हेल्थ मॉनिटरिंग मॉड्यूल दिया गया है। 

Casio रिंग वॉच में कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स मिलते हैं। यह हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, और बॉडी टेम्परेचर को भी माप सकती है। इसी के साथ यह आपके लिए डेली एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकती है। इसमें डेली स्टेप्स, कैलोरी बर्न के साथ-साथ दिए स्पोर्ट्स मोड जैसे वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग आदि को भी ट्रैक किया जा सकता है। यह पूरा हेल्थ-फिटनेस डेटा आप अपने कनेक्टेड स्मार्टफोन पर देख सकते हैं। इसके लिए AIZO रिंग ऐप की मदद ली जा सकती है। 

रिंग वॉच में एक वाइब्रेशन मोटर लगी है। इनकमिंग कॉल, मैसेज, अलार्म आदि के समय यह वाइब्रेट करती है। Casio के अन्य सभी स्टैंडर्ड फीचर इसमें मिल जाते हैं जिसमें कि स्टॉपवॉच, अलार्म, LED बैकलाइटिंग और ऑटोमैटिक कैलेंडर भी शामिल है। बैटरी के बारे में कंपनी का दावा है कि यह 25 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है, और साधारण इस्तेमाल में 4 से 6 दिन चल सकती है। कंपनी ने इसे तीन साइज में पेश किया है जिसमें स्मॉल, मीडियम और लार्ज शामिल है। इसके डाइमेंशन 25.3 × 19.5 × 6 mm हैं और वजन 19 ग्राम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »