Realme से लेकर Redmi, Honor की 5 हजार से सस्ती स्मार्टवॉच, यहां मिल रही सस्ती

अगर आप 5,000 रुपये के बजट में नई स्मार्टवॉच तलाश कर रहे हैं अमेजन पर बेहतर विकल्प मिल रहे हैं।

Realme से लेकर Redmi, Honor की 5 हजार से सस्ती स्मार्टवॉच, यहां मिल रही सस्ती

Photo Credit: Xiaomi

Best Smartwatch Under 5000: Redmi Watch 5 Lite में 1.96 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Honor Choice Watch अमेजन पर 3,999 रुपये में लिस्ट की गई है।
  • Redmi Watch 5 Lite ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 3,499 रुपये में लिस्टेड है।
  • अमेजन पर Realme Watch S2 फिलहाल 4,999 रुपये में लिस्ट है।
विज्ञापन
नॉर्मल वॉच के बजाय अब स्मार्टवॉच का जमाना आ गया है। स्मार्टवॉच यूजर्स को ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए कॉल करने और कॉल उठाने की क्षमता प्रदान कर रही हैं। स्मार्टवॉच के जरिए म्यूजिक सुना जा सकता है, कैमरा को कंट्रोल किया जा सकता है और हेल्थ और वर्कआउट के लिए तो स्मार्टवॉच सबसे बेहतर साथी बनकर उभर रही हैं। अगर आप 5,000 रुपये के बजट में नई स्मार्टवॉच तलाश कर रहे हैं तो हम आपको Amazon पर मिलने वाली 5 बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं।


5 हजार में आने वाली बेस्ट स्मार्टवॉच


Honor Choice Watch
Honor Choice Watch अमेजन पर 3,999 रुपये में लिस्ट की गई है। Honor Choice Watch में 1.95 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, 120 वर्कआउट मोड और 5ATM रेटिंग से लैस है। इस वॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 12 दिनों तक चल सकती है। इस वॉच में बिल्ट इन मल्टी सिस्टम GNSS और SpO2 रेटिंग से लैस है।

Redmi Watch 5 Lite
Redmi Watch 5 Lite ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 3,499 रुपये में लिस्टेड है। Redmi Watch 5 Lite में 1.96 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ एडवांस इन बिल्ट जीपीएस, 5 ATM रेटिंग दी गई है। इसकी बैटरी एक बार चार्ज होकर 18 दिनों तक चल सकती है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है।

Realme Watch S2
अमेजन पर Realme Watch S2 फिलहाल 4,999 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक मिल सकता है। Realme Watch S2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो एक बार चार्ज होकर 20 दिनों तक चल सकती है।

Fastrack Magnus FX3 Premium Metal Smart Watch
Fastrack Magnus FX3 Premium Metal Smart Watch अमेजन पर 4,499 रुपये में लिस्ट की गई है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक मिल सकता है। इस वॉच में 1.46 इंच की UltraVU HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट है। वॉच की बैटरी 5 दिनों तक चल सकती है।

Titan Smart 3 Premium Smart Watch
Titan Smart 3 Premium Smart Watch को अमेजन पर 4,995 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक पा सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में 1.96 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 410x502 पिक्सल है। इसमें 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है। वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 110+ स्पोर्ट्स मोड और 200+ वॉच फेस का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  2. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  9. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »