हाल ही में Poco X8 Pro Max को सिंगापुर में इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) से सर्टिफिकेशन मिला है
पिछले वर्ष Poco X7 Pro को लॉन्च किया गया था
चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco का Poco X8 Pro Max जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ Poco X8 Pro को भी लाया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में Poco X8 Pro Max को सिंगापुर में इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) से सर्टिफिकेशन मिला है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन की इंडोनेशिया में TKDN सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर मॉडल नंबर - 2602BPC18G के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी होगी। Poco X8 Pro Max को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले इस सीरीज के Poco X8 Pro को भारत मे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और दक्षिण कोरिया में RRA से सर्टिफिकेशन मिला था। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Poco X7 Pro की जगह लेगा।
हाल ही में बेल्जियम में Xiaomi की वेबसाइट पर Poco X8 Pro को देखा गया था। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 399 यूरो (लगभग 42,900 रुपये), 8 GB + 512 GB का 449 यूरो (लगभग 48,400 रुपये) और 12 GB+ 512 GB का 479 यूरो (लगभग 51,600 रुपये) का है। Poco X8 Pro को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स को मार्च में चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
Poco X8 Pro Max के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 529 यूरो (लगभग 56,900 रुपये) का हो सकता है। Poco X8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 और Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है। हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 का Poco X8 Pro रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है।इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट है। Redmi Turbo 5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,560 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999