TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की विदेश में भी बढ़ेगी बिक्री

कंपनी का टारगेट अपनी इंडोनेशिया की फैक्टरी का इस्तेमाल आसियान देशों में मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए करने का है

TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की विदेश में भी बढ़ेगी बिक्री

देश में कंपनी iQube और X इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है

ख़ास बातें
  • हाल ही में TVS Motor ने iQube का नया वेरिएंट पेश किया था
  • इसे 0-80 प्रतिशत तक लगभग दो घंटे में चार्ज किया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की जल्द विदेश में बिक्री शुरू की जा सकती है। दक्षिण पूर्व एशिया के मार्केट्स में एक्सपोर्ट के लिए कंपनी की इंडोनेशिया की फैक्टरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह विदेशी मार्केट्स में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है। 

कंपनी को उम्मीद है कि इससे देश को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के एक्सपोर्ट का हब बनाया जा सकेगा। देश में यह iQube और X इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि TVS Motor का टारगेट अपनी इंडोनेशिया की फैक्टरी का इस्तेमाल आसियान देशों में मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए करने का है। इन देशों में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की पहले से बिक्री की जा रही है। कंपनी के डायरेक्टर, K N Radhakrishnan ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इलेक्ट्रिकक टू-व्हीलर्स के लिए देश एक्सपोर्ट के बड़े हब के तौर पर उभरेगा। EV सप्लाई चेन और इंफ्रास्ट्रक्चर में निरंतर इनवेस्टमेंट के साथ, हमें विश्वास है कि इस सेगमेंट में कंपनी की मजबूत स्थिति बनी रहेगी।" आसियान देशों में कंबोडिया, लाओस, ब्रूनेई, म्यांमार, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, इंडोनेशिया और वियतनाम शामिल हैं। 

TVS Motor जल्द ही अन्य देशों को भी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक्सपोर्ट शुरू कर सकती है। हाल ही में TVS Motor ने iQube का नया वेरिएंट पेश किया था। इसमें 2.2 kW की बैटरी दी गई है। इसका शुरुआती प्राइस 94,999 (एक्स-शोरूम) का है। इसे 0-80 प्रतिशत तक लगभग दो घंटे में चार्ज किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

नए TVS iQube की टॉप स्पीड लगभग 75 kmph की है। इसमें पांच इंच कलर TFT स्क्रीन दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में व्हीकल क्रैश और टो अलर्ट्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका मुकाबला Ola S1 Pro और Hero Vida V1 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होता है। TVS iQube के 2.2 kW बैटरी वाला वेरिएंट Pearl White और Walnut Brown कलर्स में उपलब्ध है। कंपनी के iQube ST को 3.4 kW और 5.1 kW बैटरी के दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इनके प्राइसेज क्रमशः 1.55 लाख रुपये और 1.83 लाख रुपये के हैं। iQube ST के 3.4 kW वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 100 किलोमीटर की है। इसे लगभग तीन घंटे में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »