Seva

Seva - ख़बरें

  • क्या है भारत का चिप वाला E-Passport और इसके लिए कैसे करें अप्लाई? यहां जानें सब कुछ
    भारत ने Passport Seva Programme V2.0 के तहत ई-पासपोर्ट की शुरुआत कर दी है, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और ग्लोबल-स्टैंडर्ड ट्रैवल डॉक्यूमेंट मिलेगा। नया ई-पासपोर्ट RFID चिप और एंटीना के साथ आता है, जिसमें धारक के बायोमेट्रिक और पर्सनल डिटेल्स ICAO स्टैंडर्ड के अनुसार स्टोर रहती हैं। आवेदन का प्रोसेस पहले जैसा ही है - Passport Seva पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन फॉर्म, फीस पेमेंट और नजदीकी सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन। मौजूदा पासपोर्ट उनकी एक्सपायरी तक मान्य रहेंगे, जबकि आगे से सभी नए पासपोर्ट स्वचालित रूप से ई-पासपोर्ट के रूप में जारी किए जाएंगे।
  • e-Passport: अब मिलेगा चिप वाला पासपोर्ट! भारत में जारी किए जा रहे नई पीढ़ी के पासपोर्ट, ऐसे करें अप्लाई
    ई-पासपोर्ट (e-Passport) सेवा भारत में शुरू हो चुकी है। भारत सरकार की ओर से अब यात्रियों के लिए ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं जो विदेशों में यात्रा को पहले से बेहतर और तेज बनाएंगे। 28 मई 2025 के बाद से यूजर्स को यह नया पासपोर्ट दिया जा रहा है। खास बात इसमें लगी इलेक्ट्रॉनिक चिप है जो इसे स्मार्ट और सुरक्षित बनाती है। RFID चिप में पासपोर्ट होल्डर की फोटो, उसके फिंगरप्रिंट, उसके सिग्नेचर और अन्य पर्सनल डिटेल्स डिजिटल फॉर्मेट में मौजूद रहती हैं।
  • E-Passport: UAE में भारतीयों को मिलेगा नया चिप वाला ई-पासपोर्ट, ऐसे करें अप्लाई
    अबूधाबी में भारतीय दूतावास ने एक आधुनिक पासपोर्ट प्रणाली शुरू की है जो 28 अक्टूबर से प्रभाव में आ चुकी है। अब संयुक्‍त अरब अमीरात में सभी भारतीय नागरिकों को एम्बेडेड चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी किये जाएंगे। GPSP 2.0 के अंतर्गत जारी किए जाने वाले ई-पासपोर्ट में एक उच्च सुरक्षा युक्त माइक्रो-चिप होगी, जिसमें धारक का डिजिटल डेटा सुरक्षित रूप से संजोया रहेगा।
  • अब पासपोर्ट आपके दरवाजे पर! Mobile Passport Van को बुलाएं घर, जानें ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
    पासपोर्ट से जुड़ी सर्विसेज के लिए पासपोर्ट सेंटर जाने की टेंशन खत्म हो रही है। भारत सरकार की नई सेवा Mobile Passport Seva Van के साथ अब आप घर बैठे ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फोटो, बायोमैट्रिक्स सब पूरा करवा सकते हैं। खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और दूरदराज के इलाकों में रहने वालों के लिए यह सुविधा वरदान साबित हो रही है। इस मोबाइल वैन को Passport Seva Project (PSP) के तहत शुरू किया गया है और यह कई शहरों, जैसे भोपाल, गोवा, कश्मीर (करगिल) और चंडीगढ़ में पहले ही शुरू हो चुकी है।
  • ओपिनियन
    Passport Seva Portal Down: पूरे भारत में पासपोर्ट सेवा हुई बाधित, यूजर्स ने X पर जमकर की शिकायत
    भारत भर में तकनीकी दिक्कतों के चलते पासपोर्ट सेवा सर्विस बाधित हुई है। पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर गुरुवार और शुक्रवार को सर्वर संबंधित दिक्कतें पैदा हुईं, जिससे पूरे भारत में पासपोर्ट सेवा केंद्रों (PSK) में काम में रुकावट आई। दिल्ली, हरियाणा और मथुरा जैसे शहरों में कई यूजर्स ने अपॉइंटमेंट कैंसल होने और काम में देरी के चलते माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर अपनी निराशा व्यक्त की। हजारों आवेदकों को अपनी अप्वाइंटमेंट लेने, उसे रिशेड्यूल करने या नई अप्वाइंटमेंट लेने में दिक्कत आ रही है।
  • अरबपति जेरेड इसाकमैन ने अंतरिक्ष में नहीं की स्‍पेसवॉक, वह एक SEVA था, जानें इसका मतलब
    पृथ्‍वी से 700 किलोमीटर ऊपर अंतर‍िक्ष में गुरुवार को इतिहास रचा गया। पहली बार एक प्राइवेट कमर्शल ‘स्टैंड-अप एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी’ (SEVA) की गई। ज्‍यादातर खबरों में इसे स्‍पेसवॉक कहा जा रहा है। ऐसा नहीं है। स्‍पेसवॉक के लिए विज्ञान में EVA (एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी) टर्म इस्‍तेमाल होता है, जबकि गुरुवार को किया गया प्रयास एक ‘स्टैंड-अप एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी’ थी। EVA में अंतरिक्ष स्‍पेसक्राफ्ट को पूरी तरह से छोड़ देता है, जबकि SEVA में वह पूरी तरह स्‍पेसक्राफ्ट से नहीं निकलता।
  • 169 शहरों में जल्द दौड़ेंगी 10 हजार नई इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन मोबिलिटी के लिए 57,000 करोड़ रुपये का पैकेज जारी
    बुधवार, 16 अगस्त को केंद्र सरकार ने घोषित किया कि PM e-Bus Seva स्कीम को मंजूरी दे दी गई है, जिसके तहत 169 शहरों में 10,000 ई-बसें चलाई जाएंगी।
  • घर बैठे यूं ऑनलाइन पता लगाएं नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस का पता?
    आधिकारिक सरकारी पासपोर्ट वेबसाइट पर देशभर के सभी PSKs और POPSKs की जानकारी दी गई है, आप अपने शहर के हिसाब से अपने पिनकोड के नजदीक स्थित ऑफिस की जानकारी वेबसाइट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।
  • पासपोर्ट के लिए भारत में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ये है तरीका...
    भारत में ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी देने से यह जान लेना जरूरी है कि आपके पास अपने ऑरिज़न डॉक्यूमेंट्स होना अनिवार्य है, जिसका वेरिफिकेशन आपको अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या फिर रिज़नल पासपोर्ट ऑफिस जाकर कराना होता है।
  • घर बैठे ऑनलाइन ऐसे पता लगाएं नजदीकी आधार सेवा केंद्र? ये रहा तरीका
    केवल आधार कार्ड बनवाने के लिए ही नहीं बल्कि अपने मौजूदा आधार कार्ड में नया फोन नंबर व घर का पता अपडेट कराने के लिए भी आपको आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »