• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • e Passport: अब मिलेगा चिप वाला पासपोर्ट! भारत में जारी किए जा रहे नई पीढ़ी के पासपोर्ट, ऐसे करें अप्लाई

e-Passport: अब मिलेगा चिप वाला पासपोर्ट! भारत में जारी किए जा रहे नई पीढ़ी के पासपोर्ट, ऐसे करें अप्लाई

खास बात इसमें लगी इलेक्ट्रॉनिक चिप है जो इसे स्मार्ट और सुरक्षित बनाती है।

e-Passport: अब मिलेगा चिप वाला पासपोर्ट! भारत में जारी किए जा रहे नई पीढ़ी के पासपोर्ट, ऐसे करें अप्लाई

Photo Credit: wikimedia commons

e-Passport एक नए तरह का पासपोर्ट है जो RFID चिप के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • अब यात्रियों के लिए ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं
  • ई-पासपोर्ट की खासियत इसमें लगी इलेक्ट्रॉनिक चिप है
  • चिप इसे पारंपरिक पासपोर्ट से ज्यादा तेज और सुरक्षित बनाती है
विज्ञापन

ई-पासपोर्ट (e-Passport) सेवा भारत में शुरू हो चुकी है। भारत सरकार की ओर से अब यात्रियों के लिए ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं जो विदेशों में यात्रा को पहले से बेहतर और तेज बनाएंगे। 28 मई 2025 के बाद से यूजर्स को यह नया पासपोर्ट दिया जा रहा है। आपने भी नए पासपोर्ट का आवेदन दिया है या पुराने को रिन्यू करवाया है तो आपको अब ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा। ई-पासपोर्ट की खासियत इसमें लगी इलेक्ट्रॉनिक चिप है जो इसे पारंपरिक पासपोर्ट से ज्यादा तेज और सुरक्षित बनाती है। देखने में यह पारंपरिक पासपोर्ट जैसा ही है लेकिन कुछ बदलाव किए गए हैं जो साफ नजर आते हैं। आइए जानते हैं क्या है नए e-Passport में खास, कैसे करता है काम, कैसे करें आवेदन! 

e-Passport क्या है
e-Passport एक नए तरह का पासपोर्ट है जो देखने में पारंपरिक पासपोर्ट जैसा है। खास बात इसमें लगी इलेक्ट्रॉनिक चिप है जो इसे स्मार्ट और सुरक्षित बनाती है। इसे रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप कहा जाता है। यह चिप आशोक स्तंभ के नीचे दी गई है और यही चिप इसे खास बनाती है। इसमें पासपोर्ट होल्डर से जुड़ी तमाम जानकारी दी गई होती है जो इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में सुरक्षित रहती है। 

RFID चिप में पासपोर्ट होल्डर की फोटो, उसके फिंगरप्रिंट, उसके सिग्नेचर और अन्य पर्सनल डिटेल्स डिजिटल फॉर्मेट में मौजूद रहती हैं। यह नया पासपोर्ट काफी सुरक्षित है और आसानी से जालसाजी में इस्तेमाल नहीं हो सकता है। इससे पासपोर्ट होल्डर की पहचान चोरी नहीं की जा सकती है और जिससे कोई फर्जी पासपोर्ट नहीं बनवाया जा सकता है। साथ ही यह किसी के साथ धोखाधड़ी में आसानी से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। 

e-Passport के फायदे
e-Passport से कई तरह के फायदे यात्रियों को होने वाले हैं। ई-पासपोर्ट के आ जाने से इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर इमीग्रेशन प्रक्रिया पहले से तेज और आसान हो जाएगी। इसमें लगी इलेक्ट्रॉनिक चिप को स्कैनर मशीनें कुछ ही सेकेंड्स में पढ़ सकती हैं जिससे यूजर की जानकारी तुरंत दिख जाएगी। आपको बस पासपोर्ट पर दी गई ई-चिप को एंट्री गेट की स्क्रीन पर टच करना होगा, जिससे दरवाजे स्वयं ही खुल जाएंगे। साथ ही इमीग्रेशन काउंटर पर बैठे अधिकारी को अब पासपोर्ट से बार-बार देखकर हरेक चीज का मिलान करने की जरूरत नहीं होगी। इससे काफी समय की बचत होगी। यात्रियों को लंबी कतारों में खड़े नहीं रहना पड़ेगा। 

ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें आवेदन
ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। हम यहां पर आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से बता रहे हैं कि कैसे आप ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
सबसे पहले passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आप अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। 
रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें और ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जानकारी इसमें दें। 
इसके बाद आपको लॉगिन क्रेडेंशियल्स मिल जाएंगे। 
लॉगिन करने के बाद Fresh Passport या Re-issue Passport में से किसी को चुनें। 
चुनाव के बाद आपको एक फॉर्म दिया जाएगा। फॉर्म को डाउनलोड करें और उसमें मांगी गई सभी डिटेल्स भर दें। 
इसमें अपना पहचान पत्र, जन्मतिथि प्रमाण, एड्रेस प्रूफ जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करें और फॉर्म को स्कैन करके सबमिट कर दें। 
पासपोर्ट फीस आप ऑनलाइन जमा करें और अपॉइंटमेंट स्लॉट बुक कर लें। 
उसके बाद जो भी दिन दिया जाए, उस निर्धारित दिन में पासपोर्ट सेवा केंद्र जाकर सभी दस्तावेजों की वैरिफिकेशन करवाएं।
वैरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका ई-पासपोर्ट आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »