• होम
  • टिप्स
  • फ़ीचर
  • पासपोर्ट के लिए भारत में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ये है तरीका...

पासपोर्ट के लिए भारत में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ये है तरीका...

भारत में ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी देने से यह जान लेना जरूरी है कि आपके पास अपने ऑरिज़न डॉक्यूमेंट्स होना अनिवार्य है, जिसका वेरिफिकेशन आपको अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या फिर रिज़नल पासपोर्ट ऑफिस जाकर कराना होता है।

पासपोर्ट के लिए भारत में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ये है तरीका...
ख़ास बातें
  • आवेदन करने से पहले खुद को Passport Seva portal पर करना होगा रजिस्टर
  • पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाने के लिए लेना होता है ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पासपोर्ट ऑफिस जाना है अनिवार्य
विज्ञापन
भारत में पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको सबसे पहले Passport Seva portal पर खुद को रजिस्टर करना होगा और फिर कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन करने का तरीका बेहद ही सरल है और समय बचाने वाला है, हालांकि फिर भी ऑनलाइन आवेदन के बावजूद आपको अपने ऑरिज़न डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कराने के लिए नजदीकी Passport Seva Kendra या फिर Regional Passport Office जाना अनिवार्य होता है। पासपोर्ट सेवा केंद्र या पासपोर्ट ऑफिस जाने से पहले आपको ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने से आपको पासपोर्ट ऑफिस में अपना ज्यादा समय नहीं देना पड़ेगा। ऐसे में आप घंटों के इस काम को कुछ ही देर में खत्म कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी देंगे कि कैसे ऑनलाइन माध्यम से अपने पासपोर्ट का आवेदन करें।
 

How to apply for a passport online in India

भारत में ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी देने से यह जान लेना जरूरी है कि आपके पास अपने ऑरिज़न डॉक्यूमेंट्स होना अनिवार्य है, जिसका वेरिफिकेशन आपको अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या फिर रिज़नल पासपोर्ट ऑफिस जाकर कराना होता है। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से ही अपॉइंटमेंट लेनी होती है। पासपोर्ट आवेदन के लिए कौन-कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं, इसकी जानकारी भी ऑनलाइन दी हुई है। ऑनलाइन माध्यम से पासपोर्ट आवेदन करने के 90 दिन के अंदर आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र या फिर रिज़नल पासपोर्ट ऑफिस जाना होता है।

- सबसे पहले  Passport Seva portal पर जाएं और Register Now लिंक पर क्लिक करें।  

- अब अपनी सही-सही जानकारी फॉर्म में भरें और जिस पासपोर्ट ऑफिस में आप जाना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें।

- डिटेल्स भरने के बाद आपको Captcha कैरेक्टर्स टाइप करने होंगे और फिर Register बटन पर टैप करें।

- अब अपनी रजिस्टर लॉग-इन आईडी से पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर लॉग-इन करें।

- अब Apply for Fresh Passport/ Re-issue of Passport आदि के लिंक पर क्लिक करें। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि फ्रेश पासपोर्ट के लिए वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास इससे पहले भारतीय पासपोर्ट नहीं था। यदि आपके पास पहले पासपोर्ट था, तो आप Reissue कैटेगरी के तहत पासपोर्ट अप्लाई कर सकते हैं।

- अब फॉर्म में अवश्यक जानकारियां भरें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद आपको Pay and Schedule Appointment लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप पासपोर्ट ऑफिस के लिए अपना अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकेंगे। आपको ऑनलाइन मााध्यम से ही अपॉइंटमेंट के लिए पेमेंट करनी होगी।

- अब Print Application Receipt लिंक पर क्लिक करें और आवेदन रिसिप्ट का प्रिंट निकाल लें।

- आपको अपॉइंटमेंट डिटेल्स के साथ एक SMS भी प्राप्त होगा।

- अब आपको बस नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र व रिज़नल पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा। जरूरी नहीं है कि आप अपने साथ आवेदन की रिसिप्ट लेकर जाएं, आप पासपोर्ट ऑफिस में अपॉइंटमेंट का SMS भी दिखा सकते हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7025mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9s लॉन्च, जानें क्या है खासियतें
  2. Oppo Enco Air5 Pro भारत में लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  3. बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
  4. Lenovo Legion Y960 गेमिंग हेडसेट लॉन्च, दमदार साउंड के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  5. iQOO Pad 6 Pro हुआ लॉन्च, 13,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ईरान ने होर्मुज से निकलने वाले जहाजों के लिए शुरू की बिटकॉइन में पेमेंट वाली सर्विस
  7. WhatsApp पर चुपचाप कैसे देखें किसी दूसरे का स्टेटस, ये है सबसे आसान प्रक्रिया
  8. Apple से लड़ते-लड़ते आखिर जीत गया Fortnite! 5 साल बाद App Store पर लौटा गेम
  9. Ola Electric का लॉस हुआ कम, रेवेन्यू में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट
  10. 6K डिस्प्ले, 330Hz रिफ्रेश रेट के साथ Samsung के नए Odyssey OLED गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत
  11. 7600mAh बैटरी, Snapdragon 6s 4G के साथ POCO Pad C1 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. iQOO TWS 5i सस्ते ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, खास गेमिंग फीचर्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत
  13. Oppo Enco Air 5 ईयबड्स लॉन्च, 54 घंटे की बैटरी, धांसू ANC फीचर से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco Air5 Pro भारत में लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  2. बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
  3. WhatsApp पर चुपचाप कैसे देखें किसी दूसरे का स्टेटस, ये है सबसे आसान प्रक्रिया
  4. SpaceX की एक और छलांग! अंतरिक्ष में पहुंचाए 24 नए Starlink सैटेलाइट
  5. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7025mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9s लॉन्च, जानें क्या है खासियतें
  6. WhatsApp पर फोटो हो जाती है खराब? ये सेटिंग ऑन करते ही हर बार मिलेगा HD क्वालिटी!
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. चीन ने बना दिया 'घर संभालने वाला' AI रोबोट, इंसानों जैसे करेगा काम, बातें भी करेगा!
  9. iQOO TWS 5i सस्ते ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, खास गेमिंग फीचर्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. 6K डिस्प्ले, 330Hz रिफ्रेश रेट के साथ Samsung के नए Odyssey OLED गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »