• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अरबपति जेरेड इसाकमैन ने अंतरिक्ष में नहीं की स्‍पेसवॉक, वह एक SEVA था, जानें इसका मतलब

अरबपति जेरेड इसाकमैन ने अंतरिक्ष में नहीं की स्‍पेसवॉक, वह एक SEVA था, जानें इसका मतलब

EVA vs SEVA : स्‍पेसवॉक के लिए विज्ञान में EVA (एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी) टर्म इस्‍तेमाल होता है, जबकि गुरुवार को किया गया प्रयास एक ‘स्टैंड-अप एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी’ थी।

अरबपति जेरेड इसाकमैन ने अंतरिक्ष में नहीं की स्‍पेसवॉक, वह एक SEVA था, जानें इसका मतलब

कई महीनों की देरी के बाद 10 सितंबर को पोलारिस डॉन मिशन को लॉन्‍च किया गया।

ख़ास बातें
  • स्‍पेस में पहली बार ‘स्टैंड-अप एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी’
  • इस एक्टिविटी में एस्‍ट्रोनॉट पूरी तरह से नहीं छोड़ता स्‍पेसक्राफ्ट
  • उसके शरीर का कुछ हिस्‍सा स्‍पेसक्राफ्ट में ही रहता है
विज्ञापन
Polaris Dawn Mission : पृथ्‍वी से 700 किलोमीटर ऊपर अंतर‍िक्ष में गुरुवार को इतिहास रचा गया। पहली बार एक प्राइवेट कमर्शल ‘स्टैंड-अप एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी' (SEVA) की गई। ज्‍यादातर खबरों में इसे स्‍पेसवॉक यानी चहलकदमी कहा जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। स्‍पेसवॉक के लिए अंतरिक्ष विज्ञान में जो शब्‍द इस्‍तेमाल किया जाता है, वह EVA (एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी) होता है, जबकि गुरुवार को किया गया प्रयास एक ‘स्टैंड-अप एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी' थी। दोनों में फर्क होता है, आइए इसे जानते हैं। 
 

क्‍या है पोलारिस डॉन मिशन 

कई महीनों की देरी के बाद 10 सितंबर को पोलारिस डॉन मिशन को लॉन्‍च किया गया। इसका मकसद अंतरिक्ष में एक प्राइवेट कमर्शल स्‍पेसवॉक को पूरा करना था। मिशन में चार लोग शामिल हुए। इसकी फ‍ंडिंग और कमांड जेरेड इसाकमैन (Jared Isaacman) के पास है। वह एक अरबपति बिजनेसमैन हैं। पायलट की जिम्‍मेदारी लेफ्टिनेंट कर्नल स्कॉट पोटेट ने निभाई। मिशन स्‍पेशलिस्‍ट के तौर पर सारा गिलिस और अन्ना मेनन शामिल हुईं, जो स्‍पेसएक्‍स में ऑपरेशंस इंजीनियर हैं। 
 

EVA vs SEVA

EVA यानी एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी का मतलब है कि एक अंतरिक्ष यात्री ने स्‍पेस में अपने स्‍पेसक्राफ्ट को छोड़ा। वह पूरी तरह उससे बाहर निकला और अपना काम पूरा करके स्‍पेसक्राफ्ट में लौटा। इस दौरान वह स्‍पेसक्राफ्ट के बाहर स्‍पेस में टहलता है। EVA के दौरान आमतौर पर सैटेलाइट का मेंटनेंस जैसे काम पूरे किए जाते हैं। 

इसके मुकाबले, ‘स्टैंड-अप एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी' यानी SEVA में अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह से स्‍पेसक्राफ्ट से बाहर नहीं निकलता। उसके शरीर का कुछ हिस्‍सा स्‍पेसक्राफ्ट से अटैच रहता है। पोलारिस डॉन मिशन में यही हुआ। जेरेड इसाकमैन और सारा गिलिस ने पूरी तरह से स्‍पेसक्राफ्ट को नहीं छोड़ा। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट में भी बताया गया है कि प्राइवेट कमर्शल स्‍पेसवॉक के दौरान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने स्‍पेसक्राफ्ट के बाहर चहलकदमी नहीं की। वह स्‍टैंड अप पोजिशन में थे। दिलचस्‍प यह कि अंतरिक्ष के इतिहास में यह 20वीं स्टैंड-अप एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी (SEVA) थी। EVA और SEVA के बीच फर्क 1966 में पहली बार सामने आया था, जब जेमिनी स्‍पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में पहुंचा था। तब नासा के एस्‍ट्रोनॉट माइकल कोलिन्स ने स्‍पेसक्राफ्ट से अपना शरीर बाहर निकालकर कुछ तस्‍वीरें ली थीं। 

गुरुवार को एक बार फ‍िर SEVA को दोहराया गया। इस दौरान इसाकमैन और गिलिस ने ड्रैगन कैप्‍सूल को कभी भी पूरी तरह से नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने शरीर का कम से कम कुछ हिस्सा हर समय अंदर रखा। इस मिशन से पहले भी साल 2008 में SEVA किया गया था। दो चीनी एस्‍ट्रोनॉट अपने देश का राष्‍ट्रीय ध्‍वज लहराने के लिए स्‍पेसक्राफ्ट से थोड़ा बाहर निकले थे। बहरहाल, पोलारिस डॉन मिशन का SEVA करीब 1 घंटे 46 मिनट तक चला। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »