• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • पासपोर्ट स्टेटस ऑनलाइन कैसे करें चेक, आवेदन से लेकर, पुलिस वेरिफिकेशन और डिस्पैच का मिलेगा अपडेट

पासपोर्ट स्टेटस ऑनलाइन कैसे करें चेक, आवेदन से लेकर, पुलिस वेरिफिकेशन और डिस्पैच का मिलेगा अपडेट

अगर आप भारत से बाहर यात्रा करना चाहते हैं या प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है।

पासपोर्ट स्टेटस ऑनलाइन कैसे करें चेक, आवेदन से लेकर, पुलिस वेरिफिकेशन और डिस्पैच का मिलेगा अपडेट

Photo Credit: Pexels

विदेशी यात्रा के लिए Passport का उपयोग होता है।

ख़ास बातें
  • भारत से बाहर यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है।
  • पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
  • पासपोर्ट के लिए सिर्फ एक बार पासपोर्ट सेवा केंद्र जाना पड़ता है।
विज्ञापन

अगर आप भारत से बाहर यात्रा करना चाहते हैं या प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो आप उसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज के समय में आपको सिर्फ एक बार पासपोर्ट दफ्तर जाना पड़ेगा, उसके अलावा हर काम ऑनलाइन किया जा सकता है। पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से लेकर, पुलिस वेरिफिकेशन और डिस्पैच स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि पासपोर्ट का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक किया जा सकता है।

पासपोर्ट सर्विस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्टेटस कैसे करें चेक:

  • सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा ऑनलाइन पोर्टल पर जाना है।
  • फिर क्विक लिंक मेनू के अंदर पासपोर्ट ट्रैक पासपोर्ट ऐप्लिकेशन बटन पर क्लिक करना है।
  • ऐप्लिकेशन टाइप में ड्रॉप-डाउन मेनू से पासपोर्ट/पीसीसी/आईसी/जीईपी ऑप्शन का चयन करना है।
  • फिर आपको अपना 15 डिजिट का फाइल नंबर दर्ज करना है जो आपके पासपोर्ट ऐप्लिकेशन रिसिप्ट में दिया गया है जो कि ऑनलाइन आवेदन चार्ज भुगतान करने के बाद रसीद मिलती है।
  • आपको अपने दस्तावेजों में मौजूद अपनी रजिस्टर्ड जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • फिर ट्रैक ऐप्लिकेशन स्टेटस बटन पर क्लिक करना है।
  • आपको एक नए पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां आपको अपने ऐप्लिकेशन स्टेज के साथ और अपडेटेड पासपोर्ट ऐप्लिकेशन स्टेटस नजर आएगा।

पासपोर्ट सेवा मोबाइल ऐप के जरिए पासपोर्ट स्टेटस कैसे करें चेक:

  • अगर आप एंड्रॉइड यूजर्स हैं तो गूगल प्ले स्टोर से पासपोर्ट सेवा ऐप डाउनलोड करना है या अगर आपके पास आईफोन है तो एप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड करना है।
  • पासपोर्ट ऐप्लिकेशन स्टेटस चेक करने के लिए आपको लॉग इन करने की जरूरत नहीं है।
  • बस स्क्रीन के ऊपरी दाएं कॉर्नर में स्थित स्टेटस ट्रैकर बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आवेदन के प्रकार का चयन करना है, अपना 15 डिजिट का फाइल नंबर दर्ज करना है और अपनी रजिस्टर्ड जन्मतिथि दर्ज करनी है।
  • फिर ट्रैक स्टेटस बटन पर टैप करना है।
  • आपको एक नए पेज पर ले जाया जाएगा जहां आपके आवेदन का स्टेटस नजर आएगा।
     

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »