• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 169 शहरों में जल्द दौड़ेंगी 10 हजार नई इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन मोबिलिटी के लिए 57,000 करोड़ रुपये का पैकेज जारी

169 शहरों में जल्द दौड़ेंगी 10 हजार नई इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन मोबिलिटी के लिए 57,000 करोड़ रुपये का पैकेज जारी

मोदी कैबिनेट का कहना है कि 181 शहरों में ग्रीन अर्बन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए भी बजट आवंटित किया गया है, जिसके लिए कुल मिलाकर 57,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

169 शहरों में जल्द दौड़ेंगी 10 हजार नई इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन मोबिलिटी के लिए 57,000 करोड़ रुपये का पैकेज जारी

Photo Credit: Representative Image (via EKA Mobility)

181 शहरों में ग्रीन अर्बन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए भी बजट आवंटित किया गया है

ख़ास बातें
  • पीएम ई-बस सेवा नाम की इस योजना का प्रबंधन अगले 10 सालों के लिए किया जाएगा
  • इसके तहत 169 शहरों में 10,000 ई-बसें चलाई जाएंगी
  • ग्रीन मोबिलिटी के लिए 57 हजार करोड़ का बजट अलग से आवंटित किया गया
विज्ञापन
केंद्र सरकार के मोदी कैबिनेट ने "पीएम ई-बस सेवा" (PM e-Bus Sewa) स्कीम को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य सिटी बस सेवा को बढ़ावा देना और शहरों में लोगों के आवागमन को आसान बनाना है। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि बिना संगठित बस सेवा वाले शहरों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस योजना के अनुसार, 169 शहरों में 10,000 ई-बसें चलाई जाएंगी। 181 शहरों में ग्रीन अर्बन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए भी बजट आवंटित किया गया है।

बुधवार, 16 अगस्त को केंद्र सरकार ने घोषित किया कि PM e-Bus Sewa स्कीम को मंजूरी दे दी गई है, जिसके तहत 169 शहरों में 10,000 ई-बसें चलाई जाएंगी। इतना ही नहीं, मोदी कैबिनेट का कहना है कि 181 शहरों में ग्रीन अर्बन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए भी बजट आवंटित किया गया है, जिसके लिए कुल मिलाकर 57,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस योजना के तहत 20,000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
 

पीएम ई-बस सेवा नाम की इस योजना का प्रबंधन अगले 10 सालों के लिए किया जाएगा। योजना के तहत, उन शहरों को चुना जाएगा जिनमें आबादी 3 लाख या उससे अधिक है। सभी केंद्रशासित प्रदेशों की राजधानियों, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र और पर्वतीय राज्यों को भी शामिल किया गया है। इस योजना के तहत, वे शहर भी शामिल होंगे जिनमें बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके अनुसार, यह योजना 45,000 से 55,000 नौकरियों की जगह बनाएगी।

इस योजना के अंतर्गत, 169 शहरों में बस सेवा को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा, जिनमें 10,000 बसें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत चलाई जाएंगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बस सेवा के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा मौजूद हो। साथ ही, ई-बस सेवा के साथ जुड़ी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

इसके साथ ही, सरकार 181 नए शहरों में भी बस सेवा शुरू करेगी। केंद्र सरकार ग्रीन इनिशिएटिव के तहत उन सभी सुविधाओं को प्रदान करेगी, जो राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार राज्य सरकार के माध्यम से सब्सिडी प्रदान करेगी, जबकि सभी कामों का मैनेजमेंट और उसपर नजर रखने का काम राज्य सरकार का होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: electric buses, PM E Bus Sewa
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »