Save

Save - ख़बरें

  • Apple Watch ने बचाई शख्स की जान! गिरते ही अपने आप लग गई इमरजेंसी कॉल, इस फीचर का कमाल
    अमेरिका के सिनसिनाटी में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम की जान Apple Watch के Fall Detection फीचर की वजह से बच गई। वह घर के बाहर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद Apple Watch ने अपने आप 911 इमरजेंसी सर्विस को कॉल कर दी। मेडिकल टीम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां जांच में फेफड़ों में ब्लड क्लॉट्स पाए गए। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें दवाइयों के साथ घर भेज दिया। Apple Watch में Fall Detection फीचर 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए डिफॉल्ट रूप से एक्टिव रहता है और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट भेज सकता है।
  • OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
    इस हफ्ते ओटीटी पर कई ऐसी धमाकेदार फिल्में आई हैं जो कॉमेडी, ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर हैं। इनमें बॉलीवुड समेत हॉलीवुड के भी कई रोचक प्रोजेक्ट्स शुमार हैं।
  • चिलचिलाती गर्मी में स्मार्टफोन बैटरी को फटने से बचाएंगी ये स्मार्ट ट्रिक्स!
    कई बार देखने में आता है कि स्मार्टफोन भी बहुत गर्म हो जाता है। कई बार ओवरहीटिंग की वजह से स्मार्टफोन बैटरी डैमेज होने या फटने का खतरा भी हो जाता है।
  • Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
    Google Chrome यूजर्स को पासवर्ड सेव करने की सुविधा देता है, जिससे बार-बार लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कई बार यूजर किसी वेबसाइट या ऐप का पासवर्ड भूल जाता है। ऐसे में Chrome के Google Password Manager की मदद से सेव किए गए पासवर्ड्स देखे जा सकते हैं। यह सुविधा Android, iPhone और PC तीनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। पासवर्ड देखने के लिए यूजर को फिंगरप्रिंट, Face ID, PIN या सिस्टम पासवर्ड के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करनी होती है। इसके बाद सेव किए गए पासवर्ड्स तक पहुंचा जा सकता है।
  • Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपना लेटेस्ट एनर्जी एफिशिएंट एयर कंडीशनर लॉन्च किया है। यह कंपनी का Mijia Super Energy-Saving 2026 Model (1HP) है। इसका खास फीचर इसका Lingyun इंटेलिजेंट एनर्जी सेविंस एल्गोरिदम है जो बिजली की अधिक बचत करता है। Xiaomi के इस एयर कंडीशनर में 9.8cc कम्प्रेसर दिया गया है
  • सस्ता या स्मार्ट, BLDC या नॉर्मल मोटर? सही Ceiling Fan कैसे चुनें, यहां है पूरी गाइड
    Ceiling Fan खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि मोटर टाइप, बिजली की खपत और फीचर्स भी ध्यान में रखना जरूरी है। भारत में मुख्य तौर पर इंडक्शन मोटर और BLDC मोटर वाले फैन मिलते हैं। BLDC फैन कम बिजली खपत करते हैं और इन्वर्टर पर भी बेहतर चलते हैं, जबकि इंडक्शन फैन सस्ते होते हैं। कॉपर मोटर मजबूती के लिए जानी जाती है, जबकि BLDC टेक्नोलॉजी ज्यादा एडवांस होती है। अगर आप बिजली बचाना चाहते हैं तो BLDC फैन बेहतर रहेगा, जबकि बेसिक इस्तेमाल के लिए इंडक्शन फैन भी सही विकल्प है।
  • सरकार का सुझाव, सोते समय बंद कर दें ये डिवाइस, बिजली का बिल आएगा काम
    उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ट्वीट में लिखा कि रात में बेवजह चल रहे उपकरण आपकी जेब पर बोझ बढ़ाते हैं। छोटी-छोटी सावधानियां न केवल बिजली की बचत करती हैं, बल्कि आपके मासिक बिल को भी कम करती हैं। ट्वीट में एक पोस्टर भी पोस्ट किया गया है, जिसमें बताया गया है कि सोने से पहले वाई-फाई, टीवी, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बंद करने की आदत अपनाएं।
  • AC के ये 10 ट्रिक्स समझ लिए तो गर्मी में ठंडक फुल, बिल हाफ!
    गर्मियों में AC का इस्तेमाल बढ़ते ही बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ जाता है, लेकिन सही तरीके से उपयोग करके इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। सही टेम्परेचर सेट करना, कमरे को सील रखना, पंखे का इस्तेमाल और नियमित मेंटेनेंस जैसे छोटे बदलाव कूलिंग को बेहतर बनाते हैं और बिजली की खपत घटाते हैं। इसके अलावा inverter AC का सही उपयोग और sleep mode जैसी सेटिंग्स भी मददगार होती हैं। अगर यूजर्स कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखें, तो कम बिजली में भी ज्यादा ठंडक हासिल की जा सकती है।
  • Google Maps के 10 छुपे फीचर्स, जो हर यूजर को जरूर पता होने चाहिए
    Google Maps में कई ऐसे hidden फीचर्स और सेटिंग्स मौजूद हैं, जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को जानकारी नहीं होती। ये फीचर्स न सिर्फ नेविगेशन को आसान बनाते हैं, बल्कि ट्रैफिक, बैटरी और ट्रैवल प्लानिंग को भी बेहतर करते हैं। उदाहरण के तौर पर आप toll roads से बच सकते हैं, multiple stops जोड़ सकते हैं, स्पीड लिमिट देख सकते हैं और यहां तक कि अपनी पार्किंग लोकेशन सेव कर सकते हैं। इसके अलावा EV यूजर्स के लिए चार्जिंग सेटिंग्स और पब्लिक ट्रांसपोर्ट फिल्टर जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं, जो Maps को और ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं।
  • Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया एयर कंडीशनर (AC) लॉन्च किया है जो Mijia Air Conditioner Giant Energy Saving Pro के नाम से आता है। कंपनी ने इसे टॉवर एसी के रूप में लॉन्च किया है। यह दो मॉडल्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने बेहतरीन हार्डवेयर का इस्तेमाल इसमें करने का दावा किया है। यह 120mm क्रॉस फ्लो फैन ब्लेड से लैस है। इसमें बड़ा हीट एक्सचेंज एरिया है।
  • AI कैमरा ने ऐसे बचाई 270 से ज्यादा हाथियों की जान!
    AI से जंगली हाथियों की जान बचाने में मदद मिली है। ओडिशा के राउरकेला का मामला है जहां कुछ समय पहले रेलवे ट्रैक के पास AI कैमरा लगाए गए थे। ये कैमरा हाथियों के गुजरने के बारे में अलर्ट भेजते रहे जिससे सालभर के भीतर सैकड़ों हाथियों की जान बचाने में मदद मिली।
  • ये 10 विंडोज 11 शॉर्टकट करेंगे समय की बचत, चाहे कोई भी कर रहे हों काम
    10 ऐसे शॉर्टकट की बात कर कर रहे हैं, जिनके जरिए आप टास्क काफी आसानी से कर सकते हैं। जी हां सिर्फ इन बटन को एक साथ प्रेस करके आप किसी फीचर को खोलने में खराब किए जाने वाले समय की बचत कर सकते हैं। Win + L: इन बटन को एक साथ प्रेस करके डेस्क से दूर जाते हुए कंप्यूटर को तुरंत लॉक किया जा सकता है। Win + E: अपनी फाइल को नेविगेट करने के लिए फाइल एक्सप्लोरर खोला जा सकता है। Win + I: दोनों बटन एक साथ प्रेस करने पर मेन विंडोज सेटिंग्स ऐप डायरेक्ट खोली जा सकती है।
  • स्मार्टवॉच नहीं, लाइफसेवर! बेहोश हुए ड्राइवर की लोकेशन भेजकर बुला दी एम्बुलेंस
    एक ऐसी दुनिया में जहां गैजेट्स को अक्सर लोगों के बीच दूरी बढ़ाने का दोष दिया जाता है, वहीं एक स्मार्टवॉच ने इंसानियत की डोर फिर से जोड़ दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई एक कहानी में बताया गया कि कैसे एक शख्स की Apple Watch ने उसकी जान बचाई, जब वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इसी तरह की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जहां यूजर्स ने दावे किए हैं कि उनकी स्मार्टवॉच ने समय रहते अलर्ट दिए, जिससे उनकी जान बची है।
  • Google Maps में आ रहा है ऐसा फीचर, जो सफर में खत्म कर देगा सबसे बड़ी टेंशन!
    Google Maps अब एक नए “Power Saving Mode” पर काम कर रहा है, जो आपके डिवाइस की बैटरी बचाते हुए नेविगेशन को सिंपल तरीके से जारी रखेगा। Android Authority द्वारा इस फीचर को Google Maps के 25.44.03.824313610 बीटा वर्जन में देखा गया है। इस मोड के एक्टिव होते ही स्क्रीन ब्लैक एंड व्हाइट हो जाएगी, UI एलिमेंट्स हट जाएंगे और ऐप सिर्फ बेसिक डायरेक्शन दिखाएगा, ताकि बैटरी कम खर्च हो। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे सीधे फोन के पावर बटन से एक्टिव किया जा सकेगा, यानी आपको ऐप खोलने की भी जरूरत नहीं होगी।
  • मोबाइल डाटा हो जाता है जल्दी खत्म? ऐसे करें बचत और लंबे समय तक कर पाएंगे उपयोग
    मोबाइल डाटा को लंबे समय तक उपयोग करने और बर्बाद होने से बचाने के लिए जब आप एक्टिव तौर पर इंटरनेट का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो मोबाइल डेटा बंद रख सकते हैं। वाई-फाई से कनेक्ट होने पर म्यूजिक, वीडियो या पॉडकास्ट डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे आप ऑफलाइन होने पर उनका उपयोग कर सकते हैं। ऑफिस या पब्लिक स्पेस जहां वाई-फाई उपलब्ध हो, वहां वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करना चाहिए।

Save - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »