इंसानी बाल से पतली डिस्प्ले फिल्म! Samsung ने Galaxy Z Fold 8 लॉन्च से पहले टीज की एडवांस टेक्नोलॉजी
Samsung ने अपनी अगली Galaxy Fold सीरीज के लिए Flex Titanium डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पेश की है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Titanium-Alloy Film और Titanium Plate का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फोल्डेबल डिस्प्ले ज्यादा मजबूत होगी और स्क्रीन पर दिखने वाली क्रीज पहले के मुकाबले कम नजर आएगी। Samsung का यह भी दावा है कि नई टेक्नोलॉजी डिस्प्ले को पतला रखने के साथ बेहतर पावर एफिशिएंसी और मजबूती भी देगी। कंपनी ने पुष्टि की है कि Flex Titanium टेक्नोलॉजी की शुरुआत अगली Galaxy Fold डिवाइसेज के साथ होगी, जिनका खुलासा Galaxy Unpacked इवेंट में किया जाएगा।