• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंसानी बाल से पतली डिस्प्ले फिल्म! Samsung ने Galaxy Z Fold 8 लॉन्च से पहले टीज की एडवांस टेक्नोलॉजी

इंसानी बाल से पतली डिस्प्ले फिल्म! Samsung ने Galaxy Z Fold 8 लॉन्च से पहले टीज की एडवांस टेक्नोलॉजी

Samsung ने अगली Galaxy Fold सीरीज के लिए नई Flex Titanium डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पेश की है। कंपनी का दावा है कि इससे फोल्डेबल स्क्रीन पहले से ज्यादा मजबूत होगी और क्रीज भी कम दिखाई देगी।

इंसानी बाल से पतली डिस्प्ले फिल्म! Samsung ने Galaxy Z Fold 8 लॉन्च से पहले टीज की एडवांस टेक्नोलॉजी
ख़ास बातें
  • Samsung ने नई Flex Titanium डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पेश की
  • कंपनी के मुताबिक, नई टेक्नोलॉजी से स्क्रीन की क्रीज कम दिखेगी
  • Flex Titanium की शुरुआत अगली Galaxy Fold सीरीज के साथ होगी
विज्ञापन

Samsung ने अपनी अगली Galaxy Fold सीरीज के लिए नई Flex Titanium डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पेश की है। कंपनी का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी सात पीढ़ियों की फोल्डेबल रिसर्च और इंजीनियरिंग पर आधारित है। नए डिस्प्ले स्ट्रक्चर में टाइटेनियम आधारित नए कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्क्रीन पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत होगी और फोल्ड होने वाली जगह (Crease) कम दिखाई देगी। Samsung ने पुष्टि की है कि यह टेक्नोलॉजी कंपनी के अगले Galaxy Fold स्मार्टफोन्स के साथ पेश की जाएगी, जिनका खुलासा Galaxy Unpacked इवेंट में होगा।

Samsung के मुताबिक, Flex Titanium टेक्नोलॉजी में Titanium-Alloy Film और Titanium Plate नाम के दो नए कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इन दोनों की मदद से फोल्डेबल डिस्प्ले को पतला रखने के साथ-साथ मजबूती और फ्लेक्सिबिलिटी के बीच बेहतर बैलेंस बनाया गया है। इससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में डिस्प्ले की मजबूती बढ़ेगी और फोल्ड होने वाली लाइन पहले के मुकाबले कम नजर आएगी।

कंपनी का कहना है कि Titanium-Alloy Film को OLED पैनल के नीचे लगाया गया है। Samsung के अनुसार, यह पारंपरिक Polymer Film की तुलना में करीब 20 गुना ज्यादा मैकेनिकल स्टिफनेस प्रदान करती है। साथ ही इसे बेहद पतला बनाया गया है, जिसकी मोटाई औसत इंसानी बाल की मोटाई के लगभग एक-तिहाई के बराबर बताई गई है। इससे डिस्प्ले को पतला रखने में मदद मिलती है।

वहीं Titanium Plate डिस्प्ले मॉड्यूल के नीचे सपोर्ट स्ट्रक्चर का काम करती है। Samsung के मुताबिक, इसमें नई Hole Processing तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे डिस्प्ले और प्लेट के बीच बेहतर बॉन्डिंग मिलती है। कंपनी का दावा है कि इससे फोन खुली हुई स्थिति में डिस्प्ले को ज्यादा स्थिर सपोर्ट मिलता है, जबकि बार-बार फोल्ड होने पर भी उसकी फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है।

Samsung ने यह भी बताया कि नए डिस्प्ले में हाई-रिजॉल्यूशन आर्किटेक्चर और नई ऑर्गेनिक मटेरियल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार, इससे स्क्रीन की क्वालिटी बेहतर होगी और पावर कंजम्पशन भी कम होगा, जिससे कुल मिलाकर पावर एफिशिएंसी में सुधार देखने को मिलेगा।

Samsung ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि Flex Titanium टेक्नोलॉजी सबसे पहले किस Galaxy Fold मॉडल में मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने पुष्टि की है कि इसके बारे में पूरी जानकारी अगले Galaxy Unpacked इवेंट में शेयर की जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »