इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 में 12 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है
यह भारत में पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 की जगह ले सकता है
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Samsung Galaxy Z Fold 8, Samsung Galaxy Z Flip 8 और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Ahmed Qwaider ने बताया है कि Samsung Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच QHD+ आउटर स्क्रीन समान रिफ्रेश रेट के साथ होगी। Samsung Galaxy Z Fold 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है। सैमसंग के इस महीने होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दोनों डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की 4,800 mAh की बैटरी सुपर फास्ट चार्जिंग और फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
भारत में पिछले वर्ष जुलाई में पेश किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच QXGA+ डायनैमिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले (1,856 x 2,160 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 374 की ppi की पिक्सल डेंसिटी और 2,600 निट्स के पीक ब्राइटनस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल HD+ डायनैमिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले (1,080 x 2,520 पिक्सल्स) है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।Samsung Galaxy Z Fold 7 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दोनों डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 4,400 mAh की बैटरी 25 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!