• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor का फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V5 अगले महीने होगा लॉन्च, 6,100mAh हो सकती है बैटरी

Honor का फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V5 अगले महीने होगा लॉन्च, 6,100mAh हो सकती है बैटरी

कंपनी का दावा है कि यह सबसे हल्का और सबसे थिन फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए जाएंगे

Honor का फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V5 अगले महीने होगा लॉन्च, 6,100mAh हो सकती है बैटरी

Samsung के आगामी Galaxy Z Fold 7 को यह टक्कर दे सकता है

ख़ास बातें
  • Magic V5 में 8 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन हो सकती है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है
  • Samsung के आगामी Galaxy Z Fold 7 को यह टक्कर दे सकता है
विज्ञापन
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Honor का फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V5 अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Magic V3 की जगह लेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। Magic V5 में 8 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन हो सकती है। 

Honor ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Magic V5 को 2 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी के ई-स्टोर पर प्री-रिजर्वेशन लिए जा रहे हैं। Honor के CEO, James Li ने चीन के शंघाई में MWC इवेंट के दौरान इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन दिखाया है। इसमें एक कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिख रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह सबसे हल्का और सबसे थिन फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए जाएंगे। Samsung के आगामी Galaxy Z Fold 7 को यह टक्कर दे सकता है। 

हालांकि, Honor ने Magic V5 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में टिप्सटर Smart Pikachu ने Weibo पर पोस्ट में बताया था कि इस स्मार्टफोन में Vivo के X Fold 5 की तुलना में 100 mAh बड़ी बैटरी होगी। X Fold 5 में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह दावा सही होता है तो Honor के Magic V5 में 6,100 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

इससे पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर कथित लिस्टिंग में Magic V5 में 6,100 mAh की बैटरी के 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होने का संकेत मिला था। Honor के Magic V3 में 5,150 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। Magic V5 में 6.45 इंच LTPO OLED कवर स्क्रीन और 8 इंच 2K इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल हो सकता है। यह Andorid 15 पर बेस्ड Magic 9.0 पर चल सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.92 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5150 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2344x2156 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  4. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  5. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  6. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  7. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  8. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  9. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  10. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »