Samsung Galaxy Tab S10 FE को लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में देखा गया है। यह टैबलेट इस पहले सैमसंग की वेबसाइट के अलावा कई और सर्टिफिकेशंस में देखा जा चुका है। अब इसे Bluetooth SIG में देखा गया है। डेटाबेस में इसके कई मॉडल नम्बर नजर आए हैं। इसमें Exynos 1580 चिपसेट मिल सकता है। टैबलेट में रियर में 12MP का कैमरा मिल सकता है।
Samsung Galaxy S24 FE, Tab S10 सीरीज का लॉन्च इवेंट 26 सितंबर को हो सकता है। कथित तौर पर Samsung की वियतनाम इकाई ने YouTube पर गलती से एक वीडियो अपलोड कर दिया जिसमें बताया गया था कि ये डिवाइसेज 26 सितंबर यानी आने वाले गुरूवार को लॉन्च होंगे। यह भी दिखाया गया था कि डिवाइसेज लॉन्च के साथ ही सेल पर भी चले जाएंगे। बाद में वीडियो प्राइवेट कर दिया गया।
Galaxy Tab S10+ और Tab S10 Ultra के लॉन्च से पहले दोनों ही मॉडल्स के प्राइसिंग डिटेल्स लीक हो गए हैं। टैबलेट दो स्टोरेज कंफिग्रेशन- 256GB और 512GB में आ सकते हैं। Tab S10+ का Wi-Fi मॉडल 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ 1,17,363 रुपये से शुरू हो सकता है। वहीं, Ultra Wi-Fi मॉडल 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के लिए 1,39,271 रुपये में आ सकता है।