• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Tab S10 FE+ के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशन लीक, मिलेगी 10,090mAh बैटरी, IP68 रेटिंग!

Samsung Galaxy Tab S10 FE+ के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशन लीक, मिलेगी 10,090mAh बैटरी, IP68 रेटिंग!

डिवाइस में सैमसंग का Exynos 1580 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy Tab S10 FE+ के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशन लीक, मिलेगी 10,090mAh बैटरी, IP68 रेटिंग!

Photo Credit: winfuture.de

Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच का IPS LCD डिस्प्ले बताया गया है

ख़ास बातें
  • Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच का IPS LCD डिस्प्ले बताया गया है
  • यह रियर में 13MP कैमरा, और फ्रंट में 12MP कैमरा के साथ आ सकता है।
  • Galaxy Tab S10 FE में 8000mAh की बैटरी आ सकती है
विज्ञापन
Samsung के अपकमिंग Galaxy Tab S10 FE को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा है। इस बीच कई लीक्स इन टैबलेट्स को लेकर आ चुके हैं। कंपनी Galaxy Tab S10 FE के साथ S10 FE+ को भी लॉन्च कर सकती है। कथित तौर पर ये टैबलेट अप्रैल की शुरुआत में सेल पर जा सकते हैं। यानी मार्च में अंत में इनके लॉन्च की काफी संभावना बताई जा रही है। एक बार फिर से टैबलेट्स के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। 

Samsung Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ टैबलेट जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। मार्च अंत में इनके लॉन्च की उम्मीद की जा रही है। लेकिन लॉन्च से पहले दोनों ही डिवाइसेज के स्पेसिफिकेशंस एक बार से लीक हो गए हैं। WinFuture की ओर से इसके स्पेक्स और रेंडर्स लीक किए गए हैं। जिसके मुताबिक दोनों ही टैबलेट में एल्युमीनियम बॉडी देखने को मिलेगी। 

टैबलेट में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग आ सकती है। डिवाइस में सैमसंग का Exynos 1580 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इनमें एक्सपेंडेबल स्टोरेज फीचर होगा। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E, NFC, Bluetooth 5.3, और वैकल्पिक 5G कनेक्टिविटी भी देखने को मिल सकती है। टैबलेट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकते हैं। 

Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच का IPS LCD डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 2304x1440 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। इसमें S Pen सपोर्ट भी मिल सकता है। Galaxy Tab S10 FE में 8000mAh की बैटरी आ सकती है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। यह रियर में 13MP कैमरा, और फ्रंट में 12MP कैमरा के साथ आ सकता है। 

Galaxy Tab S10 FE+ में स्पेसिफिकेशंस थोड़े बेहतर हो सकते हैं। यह टैबलेट 13.1 इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। डिवाइस में 10,090mAh बैटरी आ सकती है और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। रियर में 13 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल कैमरा यहां मिल सकता है। Exynos 1580 चिपसेट इसमें दिया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »