Samsung Galaxy Tab S10 सीरीज 2024 से पहले होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Tab S10+ की लिस्टिंग से पता चला है कि यह 12GB RAM के साथ MediaTek Dimensity 9300+ से लैस हो सकता है।

Samsung Galaxy Tab S10 सीरीज 2024 से पहले होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab S9 में 11 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S10+ में 12GB RAM मिल सकती है।
  • Samsung Galaxy Tab S10+ में MediaTek Dimensity 9300+ मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy S10 Ultra में 14.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
विज्ञापन
Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Tab S10 पर काम कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Tab S10 साल के आखिर से पहले लॉन्च हो सकता है। साउथ कोरियन टेक दिग्गज ने हाल ही में Galaxy Unpacked इवेंट में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के साथ-साथ कई अन्य प्रोडक्ट लॉन्च किए। हालांकि, कोई टैबलेट नहीं पेश किया गया। अब तक Samsung के कथित टैबलेट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं थी, लेकिन अब कंपनी के एक ऑफिशियल ने अब इसके जल्द लॉन्च की पुष्टि की है। आइए Samsung Galaxy Tab S10 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Tab S10 लॉन्च की तारीख


एंड्रॉइड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung साउथ अफ्रीका के एक एग्जीक्यूटिव ने पुष्टि की है कि Samsung Galaxy Tab S10 जल्द ही लॉन्च होगा, जिसमें कहा गया है कि "एक Tab S10 सीरीज होगी"। हालांकि, ऑफिशियल ने कथित टैबलेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने इसकी रिलीज टाइमलाइन की पुष्टि की। दावों के अनुसार, Samsung Galaxy Tab S10 साल के आखिर से पहले लॉन्च होगा।

टैबलेट पहले 10 जुलाई को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद थी। Samsung ने फोल्डेबल स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और पहली स्मार्ट रिंग समेत इकोसिस्टम प्रोडक्ट की एक सीरीज पेश की, लेकिन टैबलेट का कोई संकेत नहीं था। Samsung की आगामी टैबलेट सीरीज में तीन वेरिएंट Galaxy Tab S10, Tab S10+ और Tab S10 Ultra होने की उम्मीद है।


Samsung Galaxy Tab S10 Series Specifications


रिपोर्ट के अनुसार, इसमें Samsung Galaxy Tab S10 नहीं हो सकता है, जिसका मतलब है कि साउथ कोरियन टेक दिग्गज बिना स्टैंडर्ड वेरिएंट के अपनी टैबलेट सीरीज को पेश कर सकता है। सिर्फ Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra में ही आ सकते हैं। संभावना है कि दोनों टैबलेट में बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिनका साइज कम से कम 12 इंच होगा।

गीकबेंच पर Galaxy Tab S10+ की लिस्टिंग से पता चला है कि यह 12GB RAM के साथ MediaTek Dimensity 9300+ से लैस हो सकता है। यह एंड्रॉइड 14 आउट ऑफ बॉक्स पर काम कर सकता है और मॉडल नंबर SM-X828U के साथ आ सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, Galaxy Tab S10+ ने सिंगल कोर टेस्ट में 2,141 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,952 प्वाइंट हासिल किए।

दूसरी ओर Samsung Galaxy S10 Ultra में 14.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जो मौजूदा मॉडल के समान हो सकता है। इसमें AKG द्वारा साउंड के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप बनाए रखने की सलाह दी गई है। S-पेन मैग्नेटिक तौर पर टैबलेट के पीछे रहता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »