Samsung Galaxy Tab S10 FE, Tab S10 FE+ आए BIS पर नजर, जल्द होंगे लॉन्च

Samsung कथित तौर पर Galaxy Tab S10 FE और S10 FE+ पर काम कर रहा है।

Samsung Galaxy Tab S10 FE, Tab S10 FE+ आए BIS पर नजर, जल्द होंगे लॉन्च

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab S10+ में 12GB रैम है।

ख़ास बातें
  • Samsung कथित तौर पर Galaxy Tab S10 FE और S10 FE+ पर काम कर रहा है।
  • Samsung Galaxy Tab S10 FE, S10 FE+ भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर नजर आए हैं।
  • Samsung Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
विज्ञापन
Samsung कथित तौर पर Galaxy Tab S10 FE और S10 FE+ पर काम कर रहा है। हाल ही में सैमसंग के गैलेक्सी टैब S10 FE और S10 FE+ को भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है, जिससे जल्द पेश होने की पुष्टि होती है। 3 मार्च, 2025 को लिस्ट किए गए ये टैबलेट वाई-फाई-ओनली और 5G वेरिएंट दोनों में उपलब्ध होंगे। आइए Samsung Galaxy Tab S10 FE और S10 FE+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy Tab S10 FE, Tab S10 FE+ Specifications


टैबलेट पहले ही SGS, FCC और ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुके हैं, जिससे कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच की LCD डिस्प्ले होगी, जिसका रेजॉल्यूशन 2304 × 1440 पिक्सल और 800 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,760mAh की बैटरी है। वहीं S10 FE+ में 13.1 इंच की डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2880 × 1800 पिक्सल है जो कि सैमसंग एंड्रॉयड टैबलेट पर सबसे बड़ी डिस्प्ले है। इसमें 10,090mAh की बैटरी होगी। दोनों मॉडल सैमसंग के Exynos 1580 प्रोसेसर पर काम करेंगे। S10 FE में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज होगी, जबकि S10 FE+ में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगी। टैबलेट वाई-फाई 6E, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और माइक्रोएसडी का सपोर्ट करते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung के टैबलेट के रियर में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं S10 FE+ में एक ही रियर कैमरा हो सकता है। दोनों मॉडल S Pen सपोर्ट के साथ आएंगे और ड्यूराबिलिटी और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटेड मैटल चेसिस होगी। Samsung ने अभी तक कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। टैबलेट की सीरीज 2025 के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है। टैबलेट जर्मनी और अन्य मार्केट में ब्लू, ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में आएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »