Samsung की Tab S10 FE सीरीज के टैबलेट होंगे Tab S9 FE लाइनअप से महंगे! कीमत लीक

Samsung Galaxy Tab S10 FE+ की कीमत में भी पिछले मॉडल Galaxy Tab S9 FE+ की तुलना में $50 (लगभग 4,300 रुपये) की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Samsung की Tab S10 FE सीरीज के टैबलेट होंगे Tab S9 FE लाइनअप से महंगे! कीमत लीक

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab S10 FE सीरीज Galaxy Tab S9 FE (ऊपर तस्वीर में) लाइनअप की सक्सेसर होगी

ख़ास बातें
  • बेस वेरिएंट Galaxy Tab S10 FE के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत $499 बताई गई
  • Galaxy Tab S10 FE+ की शुरुआती कीमत $599 (लगभग 52,000 रुपये) हो सकती है
  • BIS ने पहले टैबलेट्स SGS, FCC और ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुके है
विज्ञापन
Samsung जल्द ही अपनी अगली FE सीरीज के टैबलेट्स, Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ को लॉन्च कर सकता है। इस अपकमिंग लाइनअप की कीमत को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि इस बार कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Tab S10 FE सीरीज के Wi-Fi वेरिएंट्स की कीमत में अमेरिका में करीब $50 (लगभग 4,300 रुपये) तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हाल ही में सैमसंग के इन दोनों टैबलेट मॉडल्स को भारत के BIS सर्टिफिकेशन के डेटाबेस में देखा गया था, जिससे इनके भारत में भी जल्द लॉन्च होने का संकेत मिलता है। 3 मार्च, 2025 को लिस्ट किए गए ये टैबलेट वाई-फाई-ओनली और 5G वेरिएंट दोनों में उपलब्ध होंगे।

YTECHB की रिपोर्ट के अनुसार, बेस वेरिएंट Galaxy Tab S10 FE के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत $499 (लगभग 43,300 रुपये) से शुरू हो सकती है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल का दाम $569 (लगभग 49,400 रुपये) रखा जा सकता है। यह कीमत इसके पिछले मॉडल Galaxy Tab S9 FE की तुलना में $50 अधिक है, जो $449 (लगभग 40,000 रुपये) में लॉन्च हुआ था। इसी तरह, Galaxy Tab S10 FE+ के 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः $649 (लगभग 56,300 रुपये) और $749 (लगभग 65,000 रुपये) हो सकती है।

Galaxy Tab S10 FE+ की कीमत में भी पिछले मॉडल Galaxy Tab S9 FE+ की तुलना में $50 (लगभग 4,300 रुपये) की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। Galaxy Tab S9 FE+ के समान स्टोरेज वेरिएंट्स की शुरुआती कीमत $599 (लगभग 52,000 रुपये) और $699 (लगभग 60,700 रुपये) थी। रिपोर्ट में फिलहाल केवल Wi-Fi मॉडल्स की कीमत का जिक्र किया गया है, जबकि 5G वेरिएंट्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

BIS ने पहले टैबलेट्स SGS, FCC और ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुके हैं, जिससे कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला था। Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2304 × 1440 पिक्सल हो सकता है। पैनल का पीक ब्राइटनेस लेवल 800 nits होने की उम्मीद है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,760mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। 

वहीं, S10 FE+ में 13.1 इंच का डिस्प्ले (2880 × 1800 पिक्सल) मिल सकता है। इसमें 10,090mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। दोनों मॉडल सैमसंग के Exynos 1580 प्रोसेसर पर काम कर सकते हैं। टैबलेट वाई-फाई 6E, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3, फिंगरप्रिंट स्कैनर और माइक्रोएसडी से लैस हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »