Amazon Great Freedom Sale में ₹30000 में आने वाले टैबलेट पर बंपर डील

Amazon Great Freedom Sale में टैबलेट पर डिस्काउंट की शुरुआत हो गई है।

Amazon Great Freedom Sale में ₹30000 में आने वाले टैबलेट पर बंपर डील

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 10.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S10 Lite अमेजन सेल के दौरान ₹29,999 में लिस्ट है।
  • Redmi Pad 2 Pro अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में ₹27,999 में लिस्ट किया गया है।
  • OnePlus Pad 2 अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान ₹31,999 में लिस्टेड है।
विज्ञापन

Amazon Great Freedom Sale में डिस्काउंट की शुरुआत हो गई है। अगर आप नया टैबलेट खरीदने का सोच रहे हैं तो इसमें काफी बचत हो सकती है। आज हम ₹30,000 के बजट में आने वाले टैबलेट की बात कर रहे हैं जो कि इस सेल के दौरान काफी सस्ते मिल रहे हैं। इनमें Lenovo Idea Tab, Samsung Galaxy Tab S10 Lite, Redmi Pad 2 Pro, OnePlus Pad 2 और Samsung Galaxy Tab A11+ शामिल हैं। आइए ₹30,000 में आने वाले टैबलेट पर मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lenovo Idea Tab
Lenovo Idea Tab अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान ₹24,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1750 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹23,249 हो जाएगी। Lenovo Idea Tab में 11 इंच की 2.5K डिस्प्ले दी गई है, जिसका 500 निट्स ब्राइटनेस है। यह टैबलेट Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस किया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 पर काम करता है।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite
Samsung Galaxy Tab S10 Lite अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान ₹29,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1750 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹28,249 हो जाएगी। Galaxy Tab S10 Lite में 10.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह टैबलेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह टैबलेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP42 रेटिंग से लैस है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।

Redmi Pad 2 Pro
Redmi Pad 2 Pro अमेजन सेल के दौरान ₹27,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1750 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹26,249 हो जाएगी। Pad 2 Pro में 12.1 इंच की 2.5K  डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन एटम्स का सपोर्ट मिलता है। इसमें 12000mAh की बैटरी दी गई है। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस है।

OnePlus Pad 2
OnePlus Pad 2  ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹31,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1750 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹30,249 हो जाएगी। Pad 2 Pro में 12.1 इंच की 3K डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस टैबलेट में 9,610mAh की बैटरी दी गई है। वहीं क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह 12GB RAM और 256GB स्टोरेज से लैस है।  

Samsung Galaxy Tab A11+
Samsung Galaxy Tab A11+ अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान ₹23,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात की जाए तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1750 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹22,249 हो जाएगी। Galaxy Tab A11+ में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह टैबलेट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज से लैस किया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »