Samsung जल्द लाएगा बजट फ्लैगशिप Galaxy Tab S10 FE, रग्ड Tab Active 5 Pro टैबलेट, जानें सबकुछ

Samsung जल्द ही अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की Samsung Galaxy S25 सीरीज को पेश करने वाला है।

Samsung जल्द लाएगा बजट फ्लैगशिप Galaxy Tab S10 FE, रग्ड Tab Active 5 Pro टैबलेट, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab Active 5 में 13MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • सैमसंग नए गैलेक्सी टैबलेट मॉडल पर काम कर रहा है।
  • सैमसंग Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab Active 5 Pro को पेश करेगा।
  • रग्ड टैबलेट और FE सीरीज के बजट फ्लैगशिप टैबलेट के बारे में खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Samsung जल्द ही अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की Samsung Galaxy S25 सीरीज को पेश करने वाला है। अब पता चला है कि नए गैलेक्सी टैबलेट मॉडल पर भी काम चल रहा है। एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab Active 5 Pro भी जल्द ही दस्तक दे सकते हैं। यहां हम आपको सैमसंग के आगामी टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung कर रहा नए टैबलेट पर काम


AndroidAuthority की ओर से जानकारी आई है, जिसने आगामी रग्ड टैबलेट और फैन एडिशन सीरीज के बजट फ्लैगशिप टैबलेट के बारे में खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में Galaxy Tab Active 5 Pro, Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE Plus वेरिएंट को सोर्स से संबंधित कोड में देखा गया था। वहीं साउथ कोरियन टेक दिग्गज Galaxy Tab Active 5 लाइनअप के साथ नए FE मॉडल से नए टैबलेट लॉन्च करने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि Samsung ने जनवरी 2024 में Galaxy XCover 7 के साथ Galaxy Tab Active 5 पेश किया था। इस हफ्ते के शुरू में Galaxy XCover 7 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 के साथ एक अन्य लीक में नजर आया था और यह एक मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ एक रग्ड फोन होगा। पानी और धूल से बचाव के लिए IP रेटिंग मिलेगी। इस लीक ने इसके आगामी रिलीज का खुलासा किया है, इसलिए ब्रांड इस रग्ड स्मार्टफोन के साथ Galaxy Tab Active 5 Pro को भी लॉन्च कर सकता है।

सैमसंग इसके अलावा Galaxy Tab Active 5 Pro को भी Galaxy XCover 7 Pro की तरह स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट के साथ लॉन्च करेगा। हालांकि, इस आगामी रग्ड टैबलेट के दो वेरिएंट हैं, जिसमें वाईफाई ओनली और 5G सपोर्टेड वर्जन शामिल हैं। इस बीच Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE Plus को वाईफाई ओनली और 5G वेरिएंट में भी देखा गया था, लेकिन ये Exynos 1580 SoC पर बेस्ड हो सकते हैं। यह टैबलेट Galaxy Tab S9 FE सीरीज का अपग्रेड होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »