Realme P4 Power में होगी 10,000mAh बैटरी, 12GB रैम, दमदार Dimensity चिप!

Realme P4 Power फोन 10,000mAh बैटरी के साथ कंपनी का सबसे पावरफुल फोन होने वाला है।

Realme P4 Power में होगी 10,000mAh बैटरी, 12GB रैम, दमदार Dimensity चिप!

Realme P4 Pro 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme P4 Power में 10 हजार एमएएच की विशाल बैटरी बताई जा रही है।
  • फोन में मीडियाटेक का Dimensity 7400 चिपसेट आने वाला है।
  • रियलमी पी4 पावर में 12 जीबी रैम बताई गई है।
विज्ञापन

Realme P4 Power कंपनी का सबसे धांसू बैटरी वाला फोन होगा। Realme P4 Power में 10 हजार एमएएच की विशाल बैटरी बताई जा रही है। फोन काफी समय से चर्चा में है। अब लॉन्च से पहले इसे एक और महत्वपूर्ण लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। Realme P4 Power फोन को गीकबेंच बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग के माध्यम से कई अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा होता है। फोन के प्रोसेसर और रैम कैपिसिटी के बारे में यहां से जानकारी मिलती है। बैटरी के साथ-साथ इसका चिपसेट भी दमदार होगा। फोन में लेटेस्ट OS सपोर्ट मिलने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

Realme P4 Power फोन 10,000mAh बैटरी के साथ कंपनी का सबसे पावरफुल फोन होने वाला है। लॉन्च से पहले इस फोन को Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। टिप्स्टर @ZionsAnvin ने X पर इसकी गीकबेंच लिस्टिंग को शेयर किया है। फोन का मॉडल नम्बर RMX5107 है जो गीकबेंच लिस्टिंग से भी मेल खाता है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन में मीडियाटेक का Dimensity 7400 चिपसेट आने वाला है। यह ऑक्टाकोर चिप है जिसके चार कोर 2.60GHz पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि अन्य चार 2.00GHz पर क्लॉक किए गए हैं। फोन में Mali-G615 MC2 GPU मिलने वाला है। 

रियलमी पी4 पावर में 12 जीबी रैम बताई गई है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 से लैस होगा जिसके ऊपर Realme UI 7 की स्किन देखने को मिल सकती है। कंपनी इस फोन के साथ 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का वादा कर रही है। फोन के बारे में आए अन्य लीक्स की मानें तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले होगा। 

फोन में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मिलने वाला है। फोन में 80W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है और 27W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन सिल्वर, ओरेंज और ब्लू कलर वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। इसका वजन 218 ग्राम तक हो सकता है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »