Realme Buds Air 8 TWS ईयरफोन्स Rs 3,799 में लॉन्च, 58 घंटे की बैटरी के साथ Hi-Res ऑडियो!
Realme ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स Realme Buds Air 8 लॉन्च कर दिए हैं। इनमें 11mm + 6mm का डुअल-ड्राइवर सेटअप, 55dB तक Active Noise Cancellation और Hi-Res Audio के साथ LHDC 5.0 सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, ये ईयरबड्स ANC ऑफ होने पर 58 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। Realme Buds Air 8 में 3D Spatial Audio, AI Live Translator और Google Gemini पर बेस्ड AI Voice Assistant 2.0 जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इनकी इफेक्टिव कीमत 3,599 रुपये है।